Tuesday, August 11, 2026
No menu items!
HomeBlogराष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

जशपुर

जशपुर
राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर छ . ग . द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला सेजेस हिंदी माध्यम उ मा वि जशपुर के सभागार में संपन्न हुआ ।जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस जिला इकाई जशपुर में जिले भर के व्याख्याता और विज्ञान शिक्षक उपस्थित हुए । कार्यशाला में जिले के समस्त विकासखंड से लगभग 97 शिक्षक एवं सहित आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे ।
जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर के निर्देशन में हमारे विशेष मुख्य अतिथि के रूप में सहायक परियोजना समन्वयक श्याम लाल साहू एवं सेत राम पटेल उपस्थित रहे। कार्यशाला में छत्तीसगढ़ एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद के प्रतिनिधि के तौर पर जशपुर जिला के जिला समन्वयक विनय सिन्हा साथ में अकादमी जिला समन्वयक संतोष अम्बस्त एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित महेश गुप्ता व्याख्याता सजेश अंग्रेजी माध्यम जशपुर , विजय सिन्हा प्राचार्य महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर द्वारा सभी उपकथानक पर सारगर्भित प्रोजेक्ट के लिए दिशा निर्देश दिए गए। सभी आगंतुकों का जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं जिला आयोजन समिति जशपुर द्वारा आभार व्यक्त किया गया ।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes