रायगढ़

खेल प्रतिभाओं की धरती रायगढ़ के लिए फिर गर्व का अवसर आया है। नेपाल के खूबसूरत शहर पोखरा में विगत 14 से 17 जून तक आयोजित प्रथम इंडो-नेपाल इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में रायगढ़ किड्स ताइक्वांडो अकादमी स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ियों ने ऐसा प्रदर्शन किया कि पूरे जिले का सिर गर्व से ऊँचा हो गया।
भारत, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान एवं बांग्लादेश सहित 6 देशों के खिलाड़ियों के बीच हुए इस अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में रायगढ़ के सभी 10 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत का तिरंगा शान से लहराया।
कोच विकास सिंह के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने अनुशासन, मेहनत औ र आत्मविश्वास का शानदार परिचय दिया।
प्रतियोगिता के कैडेट, जूनियर एवं सीनियर वर्गों में रायगढ़ की टीम ने अपने दमदार खेल से सभी को प्रभावित किया और एक के बाद एक स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों में अनु आदित्य एवं अर्पिता आदित्य (पिता संतोष आदित्य), निहाल ठक्कर, वसु शर्मा, रिया तिवारी, अक्षिता पांडेय, मुकुंद अग्रवाल, वर्णिका अग्रवाल, वाची शर्मा तथा तनिष्क वर्मा शामिल हैं।
पीपीन्यूज की ओर से सभी खिलाड़ियों एवं कोच को बधाई
#साभार सृजन

