Sunday, June 21, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़अपने दिनचर्या में योग अपनाएं और सशक्त राष्ट्र निर्माण में योगदान दें

अपने दिनचर्या में योग अपनाएं और सशक्त राष्ट्र निर्माण में योगदान दें


कुनकुरी

विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय डीपाटोली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक, स्कूली बच्चे ,पालक, संस्था के कर्मचारियों और ग्रामीणों ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य हेतु सामूहिक योगाभ्यास, प्राणायाम और ध्यान किया। प्रधान पाठक ने अपने उद्बोधन में कहा कि शरीर और मन को स्वस्थ एवं प्रसन्न रखने हेतु प्रतिदिन सुबह एक घंटे का समय योग, प्राणायाम एवं ध्यान हेतु निर्धारित करें और अपने दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, अंत में उन्होंने उपस्थित बच्चों ,पालकों एवं ग्रामीणों से निवेदन करते हुए कहा स्वस्थ नागरिक ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला हैं, प्रत्येक शनिवार विद्यालय में योग एवं प्राणायाम के विशेष सत्र में आप सभी अधिक से अधिक संख्या में अवश्य शामिल होकर लाभ लें तथा अन्य ग्रामीणों को भी अवगत कराएं।

विद्यालय के सहायक शिक्षक एवं योग प्रशिक्षक महेश तिर्की ने उपस्थित पालकों एवं बच्चों को योगाभ्यास कराते हुए, विभिन्न आसनों से होने वाले विभिन्न लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

प्राथमिक विद्यालय डीपाटोली में कार्यक्रम की देखरेख और व्यवस्था में प्रधान पाठक का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने जीवन में योग अपनाकर देश को स्वस्थ और व्यसनमुक्त बनाने का संकल्प लिया।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes