*
जशपुर नगर।
संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर, कुनकुरी एवं पत्थलगांव में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 10 वीं 11 वीं एवं 12 वीं की रिक्त सीट में प्रवेश हेतु काउंसलिंग एवं दस्तावेज सत्यापन 23 जून को संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में प्रातः 10.30 बजे से आयोजित है ।
उक्त जानकारी देते हुए संकल्प के प्राचार्य ने बताया कि इन कक्षाओं में प्रवेश हेतु दिनांक 8 जून को आयोजित परीक्षा के उपरांत प्रावीण्य सूची जारी कर दी गई है। चयन सूची एन आई सी जशपुर के साईट में देख सकते है |
प्रवेश के समय चयनित विद्यार्थियों को उत्तीर्ण कक्षा की अंकसूची की मूलप्रति और 02 फोटोकॉपी , स्थानांतरण प्रमाण पत्र की मूलप्रति और 03 फोटोकॉपी , आधार कार्ड की मूलप्रति और 03 फोटो कॉपी, अपार आईडी और विद्यार्थी पेन नंबर , आय प्रमाणपत्र की मूलप्रतियदि बना है तो , जाति और निवास प्रमाण पत्र की मूलप्रति एवं 02-02 फोटोकॉपी , बैंक पासबुक, राशन कार्ड तथा मेडिकल जांच रिपोर्ट, 06 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और माता-पिता के 03-03 पासपोर्ट साइज फोटो प्रस्तुत करना अनिवार्य है । तीनों संकल्प में कक्षा 10 वीं की 11 , कक्षा 11 वीं की 34 एवं कक्षा 12 वीं की 18 सीट रिक्त है । संकल्प जशपुर में कक्षा 10वीं/11वीं/12वीं में क्रमश 06/09/ 04 सीटें, कुनकुरी में क्रमशः 02/11/06 सीटें तथा पत्थलगाँव में क्रमशः 03/14/08 सीटें रिक्त है जिनमे प्रवेश के लिए चयनित उम्मीदवारों की काउंसलिंग की जाएगी और स्थान आवंटित किया जाएगा l
चयनित उम्मीदवारों को प्रावीण्य सूची के क्रम से संकल्प संस्थान जशपुर , कुनकुरी या पत्थलगाँव चयन करने का अवसर दिया जाएगा l

