Thursday, June 18, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़राष्ट्रीय बर्ड फीडर अभियान 2026 में श्रीमती सरिता नायक बनी पर्यावरण सारथी...

राष्ट्रीय बर्ड फीडर अभियान 2026 में श्रीमती सरिता नायक बनी पर्यावरण सारथी स्टार कैंपेनर बनी

भीषण गर्मी में इन्सान के साथ पशु पक्षी भी जल ,भोजन एवं आवास के लिए संघर्ष करते हैं ऐसे समय में राज्यपाल पुरूस्कृत व समाजसेवी लेखिका एवं शिक्षिका ने मानवता एवं प्रकृति प्रेम पर्यावरण के संरक्षण हेतु एक मिसाल पेश करते हुए पक्षीयों हेतु दाने एवं पानी व्यवस्था की सराहनीय पहल की और उनके इस प्रेरणा दायी कार्य को देखते हुए उन्हें मैं हूं पक्षी मित्र राष्ट्रीय बर्ड फीडर अभियान 202*6 के अंतर्गत सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया यह सम्मान उन्हें पक्षी हेतु दाना पानी व्यवस्था पक्षी हेतु नियमित आश्रय देने हेतु कृत्रिम घोंसला बनाने तथा जीव जन्तुओ के प्रति संवेदनशीलता एवं सेवा भाव को बढ़ावा देने हेतु दिया गया था किन्तु वह यह सम्मान प्राप्त करने तक ही सीमित नहीं रही बल्कि उन्होंने इस पक्षी मित्र राष्ट्रीय बर्ड फीडर अभियान में अपने परिवार परिचित शिक्षकों उनके शाला के छात्रों युवावर्ग ग्रामीण जन वरिष्ठ नागरिकों को जोड़ा उसके पश्चात अन्य जिलों रायपुर ,बिलासपुर कोरबा बलरामपुर अम्बिकापुर सूरजपुर के लोगों को भी जोड़कर एक मिसाल पेश किया जिसके लिए उन्हें *”मैं हूं पक्षी मित्र “‌राष्ट्रीय बर्डफीडर अभियान 2026के हमारे पर्यावरण सारथी *OurStar campaigner* से सम्मानित किया गया जो राष्ट्रीय स्तर का सम्मान है और इस कार्य में संयोजिका श्रीमती समीक्षा गायकवाड़ गरियाबंद ने हर तरह से इनका मार्गदर्शन किया श्रीमती सरिता नायक के मार्गदर्शन में जशपुर जिले से निम्न स्कूल के शिक्षक ने इस कार्य में इनके साथ पक्षी का सहयोग करते हुए *पक्षी मित्र बने श्रीमती ममता सिन्हा सीमा गुप्ता संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर श्रीमती मीना सिन्हा प्राथमिक शाला टीकैतगंज जशपुर अनिल कश्यप प्राथमिक शाला पैंकू ममता कायता प्राथमिक शाला खारीझरिया कुनकुरी श्री बिहारी राम नायक प्राथमिक शाला आम्बाचुआं कुनकुरी, सुश्री जेन सेलेस्टीना तिर्की शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ढोढींडाड कुनकुरी राखी गुप्ता शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बाबु साजबहार फरसाबहार आरती ओहदार प्राथमिक शाला डीपाटोली फरसाबहार श्रीमती प्रेमलता पैकरा प्राथमिक शाला दपकला फरसाबहार एवं श्री प्रवीण कुमार पाठक राज्य पाल पुरूस्कृत शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला डुमरटोली, रेणु प्रधान शासकीय प्राथमिक शाला कस्तुरा दुलदुला कुसूम सोरेन ,प्राथमिक शाला ढोड़ीआरा दुलदुला भेवेन्द्र कुमार कायता स्वामी आत्मानंद स्कूल कांसाबेल संन्तोषी डनसेना शासकीय प्राथमिक शाला छिन्दबहरीपत्थलगांव शिल्पामेडम स्वामी आत्मानंद स्कूल बगीचा एवं जशपुर के शहरी एवं ग्रामीण जन सभी स्कूलों के पालक तथा छात्र भी बर्ड फीडर के रूप में पक्षी मित्र बन उनके लिए दाना पानी एवं सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था कर रहे हैं जो की प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु जशपुर जिला एक प्रेरणादायक मिसाल पेश कर रहा है जिससे प्रेरित होकर युवावर्ग जशपुर जिले में पर्यावरण संरक्षण के लिए अग्रसर हो रहे हैं।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes