Monday, June 15, 2026
No menu items!
HomeBlogजिला शिक्षा अधिकारी ने नवीन शिक्षा सत्र की तैयारी करने के दिए...

जिला शिक्षा अधिकारी ने नवीन शिक्षा सत्र की तैयारी करने के दिए निर्देश

जशपुर
जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह ने जिले के समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारियों , सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारियों , बीआरसी , संकुल प्राचार्य एवं सीएससी को नवीन शिक्षा सत्र की तैयारी शासन के निर्देशानुसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है ।
सभी शाला भवन के परिसर शा ला भवन कक्षा के कमरे, फर्नीचर मध्यान भोजन कक्ष बर्तन आदि की साफ-सफाई सुनिश्चित कराए, मध्यान भोजन हेतु खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जावे । शिक्षक उपस्थिति पंजी विद्यार्थी उपस्थित पंजी व अन्य सभी पंजी की तैयारी कर ले व शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन हेतु जारी निर्देश अनुसार अध्यापन हेतु समय सारणी पाठ योजना व अन्य सभी अकादमी बिंदुओं की तैयारी सुनिश्चित कर ले ताकि 16 जून से अध्यापन कार्य प्रारंभ हो सके।सोलह जून से ही बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति ,नए निर्देश अनुसार प्रार्थना के समय एम डी एम से पूर्व, संध्या के समय आयोजित होने वाले गतिविधियों की तैयारी व प्रभारी , तैयारी अनिवार्य रूप से करा लेंगे,निशुल्क पाठ पुस्तक वितरण हेतु हेतु पुस्तकों की उपलब्धता आवश्यकता अनुसार बुक बैंक में पुस्तकों का संकलन गणवेश वितरण की व्यवस्था उपलब्धता अनुसार साइकिल वितरण की तैयारी अनिवार्य रूप से आज सुनिश्चित कर ली जावे ।
स्कूल , संकुल स्तर विकास खंड स्तर व जिला स्तर पर शासन के निर्देशानुसार प्रवेश उत्सव मनाये जाने हेतु समुचित तैयारी कर ले एवं कक्षा पहली हेतु आंगनबाड़ी से सूची प्राप्त करे , कक्षा पांचवी उत्तीर्ण बच्चों की सूची प्रधान पाठक प्राथमिक शाला से तथा कक्षा नवमी में प्रवेश हेतु बच्चों की सूची कक्षा आठवीं उत्तीर्ण मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक से प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे ताकि कोई भी बच्चा प्रवेश से वंचित न रहे प्रवेश में बच्चों की उनके पालको स्थानीय जनप्रतिनिधियों माननीय विधायक महोदय सांसद महोदय मंत्री महोदय आदि सब की सहभागिता करते हुए समारोह मनाया जाए ताकि शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित हो सके तथा जो अनियमित और ड्रॉप आउट बच्चे हैं उनको भी इस अभियान में शाला से जोड़ा जा सके इसे भी सुनिश्चित किया जावे । शासन के नए निर्देश अनुसार शाला प्रबन्ध समिति का गठन अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के भीतर सभी शाला में हो जाए।
शाला में शिक्षकों की तथा बच्चों की उपस्थिति वी एस के एप माध्यम से अनिवार्य रूप से प्रतिदिन सुनिश्चित करेंगे बच्चों की उपस्थिति 80% से अधिक हो इसके लिए सतत प्रयास किया जावे । इसके साथ ही विकासखंड स्तर के कार्यालयों तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों अधिकारियों की दैनिक उपस्थिति अनिवार्य रूप से ऑनलाइन सुनिश्चित की जावे । सचिव महोदय द्वारा वी सी में दिए गए निर्देशानुसार इसकी मॉनिटरिंग सचिव महोदय तथा संचालक महोदय द्वारा की जाएगी अतः इस बात का पूर्ण ध्यान रखा जावे ।
उन्होंने कहा कि उपरोक्त सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित कर पालन प्रतिवेदन जिला कार्यालय को प्रेषित करेंगे ।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes