Sunday, June 14, 2026
No menu items!
HomeBlogमोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सांसद राधेश्याम राठिया ने...

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सांसद राधेश्याम राठिया ने किया जनसंपर्क, वरिष्ठ नागरिकों से की आत्मीय भेंट


कोतबा/जशपुर।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चल रहे “12 साल बेमिसाल” जनसंपर्क अभियान के तहत रायगढ़ लोकसभा के सांसद ने जशपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जनसंपर्क, लाभार्थी संपर्क एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान कार्यक्रमों में भाग लिया।


जशपुर प्रवास के दौरान सांसद राठिया ने कोतबा में प्रतिष्ठित व्यापारी सुरेश अग्रवाल, सेवानिवृत्त प्राचार्य विजय शंकर चौधरी, सेवानिवृत्त शिक्षक सत्यनारायण पटेल एवं वरिष्ठ किसान नीलाम्बर चौधरी से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत 12 वर्षों में देश में हुए सुशासन, सेवा, गरीब कल्याण एवं समग्र विकास के विभिन्न आयामों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
कार्यक्रम में जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत अभियान सहित सड़क, रेलवे, हवाई अड्डों एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं के अभूतपूर्व विकास पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित वरिष्ठजनों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए अपने बहुमूल्य सुझाव भी साझा किए।
इस अवसर पर सांसद राठिया ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव एवं मार्गदर्शन समाज और राष्ट्र निर्माण में अमूल्य है। उनसे प्राप्त आशीर्वाद जनसेवा के लिए नई ऊर्जा प्रदान करता है।
सांसद के दौरे के दौरान मधुबन, पत्थलगांव, गंजियाडीह, पगुराबहार, तपकरा, अबीरा एवं कोरना सहित विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए। लाभार्थियों एवं ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा जनहित से जुड़े मुद्दों के शीघ्र निराकरण हेतु हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया गया।
भाजपा नेता विजय कुमार शर्मा कोतबा ने बताया कि सांसद राधेश्याम राठिया के जशपुर जिले के प्रवास के दौरान विभिन्न ग्रामों में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। उन्होंने सांसद के प्रति जनता द्वारा व्यक्त किए गए स्नेह, विश्वास एवं सहयोग के लिए सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में सांसद राठिया ने कहा कि जनता का प्रेम, विश्वास एवं सहयोग ही जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूत बनाता है तथा क्षेत्र के विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes