Monday, June 8, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शिक्षक ने जिला एवं शिक्षा विभाग...

राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शिक्षक ने जिला एवं शिक्षा विभाग का बढ़ाया मान


कुनकुरी :

– संयुक्त भारतीय खेल संघ द्वारा 14वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन 5 से 7 जून तक हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 2500 खिलाड़ियों ने भाग लिया, संघ के द्वारा विभिन्न खेलों को एक मंच देकर लोगों को खेल के प्रति जागरूक करने का सफल प्रयास किया गया, छत्तीसगढ़ राज्य से 20 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया, छत्तीसगढ़ राज्य ने इस प्रतियोगिता में 8 स्वर्ण पदक एवं 2 रजत प्राप्त किया, जशपुर जिले के कुनकुरी विकास खंड के शासकीय प्राथमिक शाला डीपाटोली में पदस्थ शिक्षक महेश तिर्की ने 40+ ऐज कैटेगरी में 800 मीटर दौड़ मे स्वर्ण पदक, 400 एवं 200 मीटर में रजत पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ राज्य को गौरवान्वित किया, इससे पूर्व भी महेश तिर्की ने राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए कई मैडल जीतें हैं, उन्होंने आल इंडिया सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पांच बार छत्तीसगढ़ को प्रतिनिधित्व किया है उनके इस सफलता से शिक्षा विभाग एवं कुनकुरी में खुशी का महौल है शिक्षक ने निरंतर अभ्यास दृढ़ संकल्प और लगन से सफलता प्राप्त की है, शिक्षक के द्वारा जो युवा पुलिस सेवा या सेना में भर्ती होना चाहते हैं उनको शारीरिक दक्षता हेतु प्रतिदिन सलियाटोली खेल मैदान में अभ्यास भी कराया जाता है तथा उनके मार्गदर्शन में 04 नव युवकों का चयन पुलिस सेवा में हो चुका है, उन्होंने युवाओं को फिट रहने के लिए जीवन शैली में नियमित व्यायाम, योगाभ्यास एवं नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी है, विद्यालय के प्रधान पाठक लव कुमार गुप्ता ने साथी शिक्षक महेश तिर्की के परिश्रम की तारिफ करते हुए कहा कि जिले के नव युवक उनसे खेल से संबंधित जानकारियां एवं प्रतियोगिता की तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes