
जशपुर 5 जून 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरसोता के प्रांगण में वन परिक्षेत्र मनोरा, वन मंडल जशपुर के तत्वावधान में वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन परिक्षेत्राधिकारी श्री ललित साय पैकरा ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण, वन संवर्धन एवं जैव विविधता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने वन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सामूहिक रूप से वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत खरसोता की सरपंच श्रीमती पदमा ओहदार, बीडीसी सदस्य श्रीमती सरोज प्रधान, पूर्व बीडीसी श्री दिनेश्वर प्रधान, विद्यालय के प्राचार्य श्री दिनेश कुमार राम,जगमईत भगत,निर्मला भगत, रामपति साय, रोपना उरांव, बीना कुजूर, अष्टमी यादव, स्काउट गाइड, इको क्लब, रेडक्रॉस के प्रभारी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, वन विभाग के कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कार्यक्रम का समापन पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ।

