Tuesday, February 10, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़विकास खंड दुलदुला के ग्राम ढारेन में एक दिवसीय नेत्र चिकित्सा सह...

विकास खंड दुलदुला के ग्राम ढारेन में एक दिवसीय नेत्र चिकित्सा सह अन्य रोगों की चिकित्सा हेतु निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन बाबा भगवान राम ट्रस्ट के अध्यक्ष पूज्यपाद गुरूपद संभव राम जी के निर्देशन में सम्पन्न

/ऊँ तत्सत्//
निःशुल्क ने़त्र चिकित्सा शिविर

बाबा भगवान राम ट्रस्ट के वर्तमान अध्यक्ष पूज्यपाद गुरूपद संभव राम जी के निर्देशन में चलाए जा रहे अनेकानेक जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के अंतर्गत आरंभ किये गये चक्षु अभियान के तहत विकास खंड दुलदुला के ग्राम ढारेन में एक दिवसीय नेत्र चिकित्सा सह अन्य रोगों की चिकित्सा हेतु निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 8 फरवरी 2026 रविवार को किया गया।
शिविर शासकीय प्राथमिक शाला ढारेन के प्रांगण में प्रातः 10.30 बजे ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं वर्तमान अध्यक्ष पूज्यपाद गुरूपद संभव राम जी के चित्रों पर विधिवत पूजन-आरती पश्चात नारियल फोड़कर कर किया गया जो सांय 4.30 बजे तक अनवरत चलता रहा।
इस शिविर में रोगियों का नेत्र परीक्षण कर 174 मरीजोे का तत्काल पावर वाले चश्में एवं दवाइयां प्रदान की गयी। मरीजों का नेत्र परीक्षण श्री टी.पी.कुशवाहा, श्री सुनील एक्क जशपुर एवं श्री एल पी मांझी गुमला उपस्थित थे । शिविर में पाये गये मोतियाबिन्द के मरीजों को जशपुर जाकर आपरेशन करवाने की सलाह दी गयी।
शिविर में अन्य रोग की चिकित्सा
अन्य रोगो के चिकित्सा हेतु गुमला से आये हुए डॉ रुद्र कश्यप ,जनरल फ़िजीशियन ने अपनी सेवाएं प्रदान की। शिविर में अन्य रोगो के 225 मरीजो को जांचोपरांत आवश्यक दवाइयां प्रदान की गयी। इस शिविर में काफी संख्या में वृद्व,लाचार एवं आशाक्त जन उपस्थित थे। उक्त शिविर में ऐसे मरीज भी आये जिनको परिवार वाले गेडुआ भार में बैठा कर चिकित्सा हेतु लाये थे। शिविर मंे रक्त शर्करा आदि की परीक्षण की भी व्यवस्था थी।
निःशुल्क वस्त्र एवं कंबल वितरण
बाबा भगवान राम ट्रस्ट की ओर से आयोजित शिविर में जरूरतमंदांे ग्रामीणों को निःशुल्क कंबल एवं साड़िया भी बांटे गए।
शिविर को सफल बनाने में सत्येन्द्र सिंह, अखिलेश यादव,शंकर यादव,सुशील चौधरी, संतोष कुमार मिश्र, के साथ श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा गुमला के अजय प्रसाद,अजय सिन्हा, संजय महापात्र, आश्रम कुमार, बबलूजी, मोहन, मुन्ना जी,मुकेश दास,महेन्द्र गोप,सुरेन्द्र सिंह,उदय गुप्ता का विशेष सहायोग रहा। । शिविर की व्यवस्था हेतु श्री कमल दूबे, प्रवीण सिन्हा,सत्यम सिंह नायक ,सुनील जी व अन्य स्टाफगण का विशेष सहयोग रहा।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes