Monday, May 4, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़समर्पित बालिका गृह में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया, बाल...

समर्पित बालिका गृह में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया, बाल कल्याण समिति की सदस्य हेमा शर्मा ने किया ध्वजारोहण

जशपुर
समर्पित बालिका गृह जशपुर में देश की एकता, अखण्डता, धर्मनिरपेक्षता और राष्ट्रीय सद्भावना का प्रतीक 76 वाँ गणतंत्र दिवस समारोह पूरे देशभक्ति भावना के साथ हर्षोल्लास और उत्साह से मनाया गया।
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में समर्पित बालिका गृह में बाल कल्याण समिति की सदस्य श्रीमती हेमा शर्मा के द्वारा ध्वजारोहण किया गया । राष्ट्र गान उपरांत बालिका गृह की बालिकाओं द्वारा मनमोहक संस्कृत कार्यक्रम की उत्कृष्ट प्रस्तुति कर उपस्थित सभी का मन मोह लिया । इस अवसर पर श्रीमती हेमा शर्मा ने कहा कि यह काफ़ी गर्व की बात है कि आज पूरे देश में वाँ गणतंत्र दिवस हर्षौल्लास के साथ मनाया जा रहा है । आज हम इस देश को आजादी दिलाने वाले वीर शहीदों को याद कर नमन करते है ।
इस अवसर पर किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य श्रीमती अर्चना अग्रवाल , बालिका गृह की अधीक्षिका श्रीमती मनीषा छाबड़ा, काउंसलर श्रीमती बिमता ठाकुर, बाल कल्याण अधिकारी लाजवंती सिंह ,काजल,सीमा, श्रद्धा ,रानी,अन्य सभी स्टाफ और बालिकाएं शामिल हुए ।बालिकाओं के द्वारा भाषण,कविता, नृत्य और बहुत से रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई ।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes