Thursday, May 22, 2025
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 महिलाओं की मौत, बुरी...

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 महिलाओं की मौत, बुरी तरह पांच झुलसी

पत्थलगांव.
छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव मे आज आकाशीय बिजली की दो अलग अलग घटना में तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई वहीं पांच महिला झुलस जाने से उनकी चिंताजनक स्थिति बताई जा रही है.

पत्थलगांव SDM आकांक्षा त्रिपाठी ने बताया कि चंदागढ़ गांव और गोढ़ी गांव में खेतों में रोपा लगाने के दौरान ये हादसे हुए हैं।

पहली घटना चंदागढ़ गांव में तथा दूसरी घटना गोढ़ी गांव में घटित हुई है.

चंदागढ़ की घटना के दौरान आचानक दो बार आकाशीय बिजली की तेज गड़गड़ाहट हुई और इस प्राकृतिक आपदा ने 7 महिलाओं को चपेट में ले लिया था।

पत्थलगांव BMO डॉ.जेम्स मिंज ने बताया कि इस हादसे के बाद गांव में अफरा तफरी की स्थिति बन गई थी. सभी घायलों को पहले तमता अस्पताल ले जाया गया. वहां से इन घायलों को सघन उपचार के लिए पत्थलगांव सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया। यंहा पर राखी और श्रेष्ठा नामक दो महिलाओं की मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि गम्भीर हालत में 5 घायलों का सिविल अस्पताल पत्थलगांव में सघन उपचार किया जा रहा है।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes