कोतबा

कोतबा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा संगठन में कोतबा की सक्रिय महिला नेत्री श्रीमती शकीला कंवर को महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, जिला जशपुर तथा श्रीमती कुंती पैंकरा को महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, कोतबा का दायित्व प्रदान किया गया है। नियुक्ति की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का वातावरण व्याप्त हो गया।
संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों नेत्रियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व, सक्रियता एवं सेवा भाव से संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती प्राप्त होगी।
सुरेश अग्रवाल, सुदर्शन पटेल, गुलाब साय, कैलाश यादव, रामकुमार साहू, पुर्नौदयाल पीतांबर पैंकरा, संतोष, गोविंद, टेपसिंह सरपंच, देवसिंह सरपंच, मनीष पटेल, जयंत शर्मा, तिजुदयाल, जयशंकर झांप पार्षद, श्यामलाल चौधरी, शिवनारायण, भानूराम, विजय कुमार शर्मा कोतबा (पूर्व सांसद प्रतिनिधि) सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवीन दायित्व मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जशपुर के समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री किरण सिंह देव जी, प्रदेश संगठन महामंत्री माननीय श्री पवन साय जी ,महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी जी के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय श्री भरत सिंह जी के सहमती से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला जशपुर के सभी जिला पदाधिकारियो ,कार्यसमिति व मण्डल अध्यक्षों की घोषणा की सभी पदाधिकारियों को उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।
श्रीमती पिंकी गुप्ता
जिला अध्यक्ष
भाजपा महिला मोर्चा जिला जशपुर

