पत्थलगांव।

अग्रवाल महिला मंडल की महत्वपूर्ण बैठक अग्रसेन भवन में संपन्न हुई जिसमें आगामी कार्यकाल के लिए महिला मंडल की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से श्रीमती सुमन अग्रवाल को अग्रवाल महिला मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
नई कार्यकारिणी में श्रीमती चंदा गर्ग एवं श्रीमती अर्चना गर्ग को संरक्षक,
श्रीमती पुष्पा मित्तल को सचिव,
श्रीमती नेहा गोयल को कोषाध्यक्ष, श्रीमती श्वेता गोयल एवं श्रीमती मीना गोयल को उपाध्यक्ष, श्रीमती मंजू खजांची जिंदल को सह सचिव तथा श्रीमती रीता अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
अध्यक्ष श्रीमती सुमन अग्रवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि अग्रवाल महिला मंडल सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यों के माध्यम से समाजहित में निरंतर कार्य करता रहेगा।
सभी को साथ लेकर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाया जाएगा।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सरोज गर्ग के दो वर्षीय कार्यकाल की मुक्तकंठ से सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में महिला मंडल ने अनेक धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया।
विशेष रूप से उनके कार्यकाल में आयोजित शिव महापुराण कथा ने प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में अग्रवाल महिला मंडल एवं अग्रवाल समाज को नई पहचान दिलाई, जिससे समाज का गौरव बढ़ा।बैठक में पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सरोज गर्ग, श्रीमती पूजा अग्रवाल, उर्मिला गर्ग, मंजू गर्ग, कमला गर्ग, कुसुम गर्ग, मीरा गोयल, कुन्नी अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, निशा गोयल, रितिका अग्रवाल, उर्मिला गोयल, अनीता अग्रवाल, मंजू सिंहल, लक्ष्मी मित्तल, नीतू सिंहल, मीनू सिंहल, सरोज जिंदल, सुनीता गर्ग, ललिता बंसल, अलका गर्ग, प्रिया सिंहल, सुनीता अग्रवाल, कमला अग्रवाल, श्वेता गोयल, मीना गर्ग, अनीता जिंदल सहित बड़ी संख्या में महिला मंडल की सदस्याएं उपस्थित रहीं।

