Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़दुकान पर सामान लेने गई मासूम बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी पुलिस के...

दुकान पर सामान लेने गई मासूम बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी पुलिस के गिरफ्त में

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के निकट एक गांव में 10 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात कक्षा दूसरी की छात्रा एक शादी में आई हुई थी और कुछ सामान लेने के लिए किराना दुकान गई थी, जहां नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई। इसकी जानकारी नाबालिग ने अपने परिजनों को दी।

परिजनों ने बागबाहरा थाने में घटना की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 79 एवं पाॅक्सो एक्ट की धारा 9,10 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी टामेश्वर ओगरे उम्र 21 वर्ष निवासी सुनसुनिया को गिरफ्तार किया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes