Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़जमीन विवाद और पत्नी पर बुरी नजर डालने के कारण सौतेलेे बेटे...

जमीन विवाद और पत्नी पर बुरी नजर डालने के कारण सौतेलेे बेटे ने पिता को मौत के घाट उतार दिया

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी के सीपत में एक बुजुर्ग की सौतेले बेटे ने चाकू मारकर हत्या कर दी। सालों से चल रहे जमीन विवाद और पत्नी पर बुरी नजर डालने के कारण सौतेलेे बेटे ने पिता को मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सीपत क्षेत्र के ग्राम सेलर निवासी कुशल साहू (70 वर्ष) की बुधवार को घर से 3 किमी दूर खेत में लाश मिली थी।  मृतक के शरीर में चोट के निशान मिले थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू की, तो पता चला कि मृतक की मंगलीन साहू और सहेली साहू नामक 2 पत्नी हैं।

सौतेले बेटे ने की पिता की हत्या

सालों से था जमीन विवाद

दरअसल, मृत कुशल साहू ने  वर्ष 2018 में अपनी 25 एकड़ जमीन का बंटवारा किया था। बची हुई 10 एकड़ जमीन में मृतक खुद खेती कर रहा था। मृतक की पहली पत्नी ने बताया कि उसके सौतेला बेटे दीपक साहू ने हत्या की है। घटना के बाद से वह फरार है।

पुलिस की टीम ने जानकारी मिलते ही उसकी तलाश शुरु कर दी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि दीपक साहू शुक्रवार की तड़के सुबह अपने घर आने वाला है। पुलिस की टीम छुपकर उसका इंतजार करने लगी और उसके आते ही गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस की पूछताछ में आरोपी दीपक साहू ने कहा कि, जमीन बंटवारे को लेकर पिता से विवाद था। इसके अलावा वह मेरी पत्नी पर भी वह बुरी नजर रखता था, इसलिए उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से बाइक और एक चाकू बरामद किया है।

आरोपी के खिलाफ 2016 में हुई थी रिपोर्ट दर्ज

दीपक साहू ने बताया कि जमीन बंटवारे का विवाद सालों पुराना है। वर्ष 2016 में पिता कुशल साहू ने जमीन विवाद को लेकर दीपक साहू के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद दोनों के बीच विवाद ने दुश्मनी का रूप ले लिया था। आए दिन उनके बीच विवाद होता था।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular