Friday, February 13, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़रौनियार महिला शक्ति जशपुर की विशेष पहल नए साल का जश्न पिकनिक...

रौनियार महिला शक्ति जशपुर की विशेष पहल नए साल का जश्न पिकनिक के बजाय पहाड़ी कोरवा लोगों के बीच मनाया

जशपुर
रौनीयार महिला शक्ति के द्वारा पहाड़ी कोरवा गांव में जरूरत की चीजें बिस्किट, चॉकलेट, पेन,कॉपी, कलर, पेंसिल, स्वेटर,वस्त्र और कंबल का वितरण रौनियार महिला शक्ति की बहनों के द्वारा आपसी कंट्रीब्यूशन से किया गया। साथ ही उनकी बहुत सारी समस्याओं को सबने ध्यान से सुना जिसमें बहुत बड़ी और अहम समस्या पानी की थी उसे भी सब ने सुना और इस पर कोई रास्ता निकालने के लिए पहल करने का वादा भी रौनियार महिला शक्ति के द्वारा किया गया। प्रत्येक वर्ष रौनियार महिला शक्ति के द्वारा गरीबों में कंबल और वस्त्र तथा जरूरत की चीजों का वितरण किया जाता है। शुरुआत में तीन-चार वर्ष यह कार्य किसी गांव में जाकर किया जाता था लेकिन पिछले तीन वर्षों से लगातार यह कार्य रौनियार भवन के सामने के किया जाता है जोकि जशपुर बाजार डांड में स्थित है।पर इस वर्ष पुरानी परंपरा के अनुसार सभी ने निर्णय लिया कि फिर से किसी दूरस्थ गांव में जाकर यह कार्य किया जाए। इसके लिए इन्होंने पहाड़ी कोरवा बस्ती कोरवा पारा का चुनाव किया। यह गांव जिला मुख्यालय से लगा हुआ है मगर उपेक्षित स्थिति में है। जहां पीने की पानी की बहुत बड़ी समस्या है। जब रौनियार महिला शक्ति की बहने वहां पहुंची तो उन्होंने उन्हें उनके पानी के स्रोत तक देखने को कहा ,सभी बहुत उत्साह से गए लेकिन जितनी गहराई में वह पानी लेने के लिए जितनी दूर तक जाते हैं वहां तक पहुंचने में सिर्फ तीन-चार लोग ही सक्षम हो सके ।तो जब ऐसी स्थिति है तो हम उम्मीद कर सकते हैं कि रोजाना पीने के पानी के लिए इन्हें कितनी परेशानी उठानी पड़ती है ।रौनियार महिला शक्ति के अध्यक्ष सीमा गुप्ता ने बताया कि यह संवेदना का गोद ग्राम है मैं हमेशा यहां आती रही हूं।इस वर्ष इस गांव का चयन करने के पीछे कारण है कि यह बहुत ही पिछड़ा हुआ गांव है। यहां के लोग अत्यधिक गरीबी में जीवन जी रहे हैं ।वहां के लोग एक छोटी सी ढोढी का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पानी की समस्या को दूर करने के लिए यथासंभव प्रयास हमारे द्वारा करने का प्रयत्न किया जाएगा और जिला कलेक्टर तक भी यह बात पहुंचाई जाएगी। रौनियार महिला शक्ति की बहुत सारी महिलाएं संगीता गुप्ता,बबीता गुप्ता, अर्चना गुप्ता ,नीलम गुप्ता, तनुजा गुप्ता, संगीता गुप्ता ,रेनू गुप्ता, स्वीटी गुप्ता, जूली गुप्ता,रेखा गुप्ता,पूनम गुप्ता, नेहा गुप्ता , मुक्ता गुप्ता, अनीता गुप्ता,आरती गुप्ता, शोभा गुप्ता,रानी गुप्ता, जूही गुप्ता, रूबी गुप्ता, कल्पना गुप्ता के अलावा समाज के जागरूकता कार्यक्रम में हमेशा शामिल रहने वाली शालिनी गुप्ता भी इस कार्यक्रम में शामिल थीं। शालिनी ने भी कहा कि उनके द्वारा भी पानी की समस्या के निदान के लिए प्रयास किया जाएगा। इस कार्यक्रम में समाज की महिलाओं के अलावा समाज की युवा पीढ़ी शशांक गुप्ता, आदर्श गुप्ता, हिमांशु गुप्ता और शौर्य गुप्ता शामिल थे जिन्होंने इस बस्ती तक सबको पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाई थी।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes