Monday, May 4, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़महापौर और कमिश्नर के खिलाफ नारेबाजी, भाजपा पार्षदों के साथ भेदभाव का...

महापौर और कमिश्नर के खिलाफ नारेबाजी, भाजपा पार्षदों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया

दुर्ग। जिले के चार नगरीय निकायों में इस साल के आखरी माह में चुनाव होने हैं, जिसकी तैयारी में भाजपा जुट गई है। आज भिलाई जिला भाजपा और निगम के भाजपा पार्षदों के नेतृत्व में भाजपाइयों ने निगम में जंगी प्रदर्शन किया। इस दौरान महापौर और कमिश्नर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और मांगों को लेकर एडीएम वीरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।

भाजपा ने भिलाई निगम कार्यालय के सामने नेशनल हाईवे-53 पर टेंट लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया, जबकि इसके लिए भाजपा नेताओं को अनुमति नहीं दी गई थी। अपने संबोधन में भाजपा नेताओं ने भाजपा के 26 पार्षदों के साथ भेदभाव, निगम में भ्रष्टाचार और महापौर की एमआईसी के तानाशाही फैसलों को लेकर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि सिर्फ टाउनशिप क्षेत्र में विकास हो रहा है। निगम के स्लम बस्तियों में महापौर आज तक पहुंचे ही नहीं हैं।

11 बजे से इस प्रदर्शन की शुरुआत हुई और एक बजे निगम के सामने लगे बैरिकेडिंग तोड़ते हुए भाजपा नेताओं ने नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा दो गुटों में बटी हुई नजर आई। मंच में सम्बोधन छोड़कर कार्यकर्ता निगम का बैरियर तोड़ने पहुंच गए और मंच से प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही उन्हें अनुशासन का पाठ पढ़ाते रहे, लेकिन कार्यकर्ता और भाजयुमो नेता निगम के मुख्य द्वार पर लगे बेरियर को तोड़ते रहे।

इस आयोजन के लिए पहले ही संगठन ने सभी नेताओं के उपस्थिति के निर्देश जारी कर दिए थे। प्रदर्शन के दौरान मंच पर भाजपा संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही, जिला प्रभारी रामजी भारती, विधायक रिकेश सेन, जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन समेत निगम के नेता प्रतिपक्ष, पार्षद मौजूद रहे। अंत में प्रदर्शन के बाद सभी प्रभारियों ने कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes