Saturday, June 13, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़श्री गुरु सिंघ सभा राजनांदगांव के स.यशपाल सिंह भाटिया मुख्य संरक्षक,स.बलदेव सिंह...

श्री गुरु सिंघ सभा राजनांदगांव के स.यशपाल सिंह भाटिया मुख्य संरक्षक,स.बलदेव सिंह भाटिया(पप्पू भाटिया) अध्यक्ष मनोनित


राजनांदगांव – मंगलवार 7 अप्रैल को गुरुद्वारा श्री गुरुसिंघ सभा राजनांदगांव में समूह सिख संगत की जनरल मीटिंग आहूत की गई ,पूर्व अध्यक्ष स.सुरजीत सिंह भाटिया के निधन के पश्चात नई प्रबंधक कमेटी के गठन हेतु यह बैठक आयोजित की गई , जिसमें सर्वसम्मति से अंचल के अप्रतिम हस्ताक्षर , प्रसिद्ध समाजसेवी तथा छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष स.बलदेव सिंह भाटिया (पप्पू वीरजी ) को श्री गुरु सिंघ सभा राजनांदगांव का अध्यक्ष मनोनित किया गया ! उपस्थित समूह संगत ने बोले सो निहाल के जयकारे के साथ उनका नाम अनुमोदित किया तथा बधाइयां प्रेषित की गई ! साथ ही नई प्रबंधक कमेटी हेतु मुख्य संरक्षक पद हेतु विगत 43 साल से सचिव पद पर सेवा निभा रहे स.यशपाल सिंह भाटिया का नाम सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया !
अध्यक्ष स.बलदेव सिंह भाटिया को उपस्थित संगत द्वारा सर्वाधिकार प्रदान किया गया कि वो पूरी कार्यकारिणी /सहयोगी पदाधिकारियों को मनोनीत कर शीघ्र से शीघ्र कमेटी का गठन करे ! पप्पू वीरजी ने अपने उद्बोधन में समूह संगत भाइयों का तहेदिल आभार व्यक्त किया कि उन्होंने इस महत्वपूर्ण पद हेतु उन पर विश्वास किया तथा उन्हें इस पद के लायक समझा ! उन्होंने समूह संगत को आश्वस्त किया है कि वे पूर्ण समर्पण भावना से तन मन धन से गुरुघर तथा समाज के सर्वांगीण विकास हेतु सदैव तत्पर रहेंगे ! गुरुघर की निरंतर चल रही सेवाओं एवं कार्यों के साथ अन्य धार्मिक ,प्रशासनिक ,नवनिर्माण कार्य ,जरूरतमंदों की सेवा , चिकित्सा सेवा के अलावा उच्च शिक्षा एवं कोचिंग हेतु विशेष उपराले किए जाएंगे ! उन्होंने अपने गुरपुरवासी पिताश्री स.सुरजीत सिंह भाटिया द्वारा स्थापित सेवा मानदंडों का स्मरण कर भविष्य में उन्हें निरंतर जारी रखने का वादा किया है !
समूह संगत की तरफ से उन्हें शुभकामनाएं देते हुए आशा की गई कि स.बलदेव सिंह भाटिया के कुशल नेतृत्व एवं स.यशपाल सिंह भाटिया के विशाल अनुभव के माध्यम से नई प्रबंधक कमेटी समाज में ,शहर में एवं प्रदेश में सेवा के उच्च आयाम स्थापित करेगी !

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes