Friday, April 24, 2026
No menu items!
HomeBlogजिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा ‘पोस्ट ऑफ द मंथ’ से सम्मानित हुए...

जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा ‘पोस्ट ऑफ द मंथ’ से सम्मानित हुए शिक्षकविनोबा ऐप से मिल रहा नवाचारी शिक्षा को बढ़ावा


जशपुर।


जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने हेतु जिला कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में ओपन लिंक्स फाउंडेशन द्वारा विनोबा ऐप के माध्यम से नवाचारी शैक्षणिक गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार सिन्हा के दिशा-निर्देश एवं यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी श्री विनोद कुमार गुप्ता के समन्वय से संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में उत्कृष्ट शिक्षण कार्य एवं नवाचार के लिए पोस्ट ऑफ द मंथ, स्पर्धा विजेता और लीडरबोर्ड के अनुसार संकुल समन्वयक को जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार सिन्हा द्वारा प्रमाण पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि यह सम्मान केवल अपने तक ही सीमित न रखकर अन्य शिक्षकों को भी प्रेरित करे। विनोबा ऐप शिक्षकों के लिए सीखने, नवाचार साझा करने और प्रेरणा प्राप्त करने का एक प्रभावी मंच है, जो शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। ओपन लिंक्स फाउंडेशन के प्रोग्राम मैनेजर श्री अज़हर शेख ने बताया कि विनोबा ऐप के अंतर्गत ‘बोलेगा बचपन’ एक विशेष क्लब है, जिसके माध्यम से शासकीय विद्यालयों में कविता पाठ, कहानी वाचन एवं बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने हेतु गतिविधियाँ संचालित की जाती हैं। इस क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाता है।
विनोबा के प्रोजेक्ट ऑफिसर श्री सोमनाथ साहू ने जानकारी दी कि यह ऐप जिले के शिक्षकों द्वारा किए जा रहे नवाचारों को साझा करने, आपसी सीख को बढ़ावा देने तथा शैक्षणिक गतिविधियों के दस्तावेजीकरण हेतु विकसित किया गया है। उल्लेखनीय है कि विनोबा भावे टीम जिले में एफएलएन, जवाहर नवोदय, जेईई एवं नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग के साथ-साथ दैनिक उपस्थिति डाटा संग्रहण का कार्य भी यशस्वी जशपुर के समन्वय से कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान जिला स्तरीय पोस्ट ऑफ मंथ विजेता शिक्षकों मे सेजेस बगीचा से सुश्री शिल्पा पाण्डेय, माध्यमिक शाला रेंगोला से श्रीमती सलोमी केरकेट्टा, प्राथमिक शाला अंकिराकोना से श्रीमती सरस्वती सिदार, प्राथमिक शाला पहाड़ी कोरवा संयुक्त आश्रम जशपुर से श्रीमती अपर्णा चौबे, प्राथमिक शाला कारुमहुआ से श्रीमती अपोलिना केरकेट्टा, स्पर्धा विजेता मे माध्यमिक शाला खारीजरिया से श्रीमती ममता कायता, प्राथमिक शाला सुजीबहार से श्रीमती शारदा पैंकरा, संकुल गीधा से संकुल समन्वयक श्री रामलखन यादव और संकुल नारायणपुर से संकुल समन्वयक श्री अनूप रजक शामिल रहे। यशस्वी जशपुर के श्री संजीव शर्मा और श्री अवनीश पांडे के द्वारा सभी विजेता शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes