Monday, April 20, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, अक्टूबर...

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, अक्टूबर में संभावित परीक्षा, जानें पूरी जानकारी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की गई है। विभाग द्वारा कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की योजना के तहत पहले चरण में सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जा रहा है। इन पदों में से 795 पद ई-संवर्ग की शालाओं के लिए तथा 1497 पद टी-संवर्ग की शालाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं।

लोक शिक्षण संचालनालय के उपसंचालक अशोक नारायण बंजारा ने जानकारी दी कि इन पदों के लिए विस्तृत विज्ञापन जल्द ही छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ और स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम भी व्यापम की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा किया जाएगा, जिसकी संभावित तिथि 11 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की तिथि और अन्य दिशा-निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे। साथ ही यह भी बताया गया है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार व्याख्याता और शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए भी अलग से विज्ञापन जारी किया जाएगा।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes