




दोकडा मंडल के देवरी में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा परिवार के साथ गरिमामय उपस्थिति दर्ज कर हमारे प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया…
इस अवसर पर उनके ‘अंत्योदय’ और ‘एकात्म मानववाद’ के विचारों को स्मरण करते हुए राष्ट्र सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने का संकल्प लिया। यह दिन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए संगठन के प्रति समर्पण और राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करने का प्रेरणादायक अवसर है। इस अवसर में दोकडा मंडल के प्रभारी श्री विजय शर्मा जी मंडल अध्यक्ष श्री रवि यादव जी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री दिनेश प्रसाद जी पूर्व जिला उपाध्यक्ष ठाकुर पुरुषोत्तम जी एवं सभी कार्यकर्ता बंधुओं की उपस्थिति रही।

