Wednesday, March 11, 2026
No menu items!
HomeBlogकोतबा नगर पंचायत के कायाकल्प की तैयारी,मुख्यमंत्री के निर्देश पर विकास कार्यों...

कोतबा नगर पंचायत के कायाकल्प की तैयारी,मुख्यमंत्री के निर्देश पर विकास कार्यों को मिली रफ्तार

कोतबा नगर पंचायत के कायाकल्प की तैयारी,
मुख्यमंत्री के निर्देश पर विकास कार्यों को मिली रफ्तार
कोतबा, जशपुर।
नगर पंचायत कोतबा के विकास को लेकर महत्वपूर्ण पहल शुरू हो गई है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को सौंपे गए मांग पत्र पर मुख्यमंत्री सचिवालय ने त्वरित संज्ञान लेते हुए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद विभागीय स्तर पर विकास कार्यों की प्रक्रिया तेज हो गई है।
10 सूत्रीय मांगों पर सरकार का संज्ञान
क्षेत्र के सुदर्शन पटेल (किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष) द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में कोतबा नगर के समग्र विकास हेतु 10 प्रमुख मांगें रखी गई थीं। इनमें शिक्षा, प्रशासनिक सुविधाओं और बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष जोर दिया गया है।
मुख्य मांगों में —
शासकीय डिग्री कॉलेज की स्थापना
उप-तहसील एवं व्यवहार न्यायालय की स्थापना
लगभग 1 करोड़ रुपये से मंगल भवन निर्माण
लगभग 3 करोड़ रुपये से फिल्टर हाउस (जल शोधन संयंत्र)
लगभग 10 करोड़ रुपये से नहरों का पक्कीकरण
नगर के प्रमुख मार्गों पर स्वागत द्वार (वेलकम गेट)
आधुनिक ऑडिटोरियम (सभागार) का निर्माण
मुख्यमंत्री कार्यालय ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री सचिवालय के अपर सचिव द्वारा 7 फरवरी 2026 को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को पत्र भेजकर मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई करने और आवेदक को अवगत कराने के निर्देश दिए गए थे।
विभागीय कार्रवाई शुरू
संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, नवा रायपुर द्वारा 6 मार्च और 10 मार्च 2026 को मुख्य नगरपालिका अधिकारी, कोतबा को पत्र जारी कर मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही की गई कार्रवाई की जानकारी जनदर्शन पोर्टल पर अपलोड करने के लिए भी कहा गया है।
सामुदायिक भवन को लेकर भी चर्चा
प्रस्तावित विकास कार्यों में ब्राह्मण समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति को भी प्राथमिकता दी गई है, जिसे लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।
जनप्रतिनिधियों ने जताई खुशी
इस पहल पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों — सुदर्शन पटेल (किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष), शकीला कंवर (महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष), सुरेश अग्रवाल प्रतिष्ठित व्यवसायी तथा विजय कुमार शर्मा सदस्य जिला कार्यसमिति, रामकुमार साहू,पुर्नौदयाल, पीतांबर पैंकरा पूर्व पार्षद सहित जनप्रतिनिधियों ने सरकार के सकारात्मक रुख का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इन मांगों के पूर्ण होने से कोतबा नगर के विकास को नई दिशा मिलेगी और शिक्षा, कृषि व सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
क्षेत्रवासियों ने जताया आभार
कोतबा क्षेत्र के नागरिकों ने भी मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं के अमल से नगर का समग्र विकास होगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes