देश से प्रतिवर्ष लाखों प्रतिभावान छात्र और डिग्री धारी युवा विदेश में जाकर वहां की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे इसी प्रकार हमारे देश के अनेकों उद्योगपति पूंजीपति व्यवसाय की सरल प्रक्रिया ना होने के कारण भारत से पलायन कर विदेश में रोजगार और व्यावसायिक संस्थान खोल रहे हैं यह बात अल्पसंख्यक कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ नेता सरदार दलवीर सिंह जस्सल ,सुमन कुमार जैन ने जारी एक बयान में कहा कि इस बात पर चिंतन मनन करना जरूरी हो गया है कि हम अपने देश की प्रतिभा पलायन और पूंजी पलायन को किस प्रकार से रोके ताकि देश के अंदर देश में ही युवाओं को रोजगार मिले
सरकार को इसके लिए इजी डूइंग बिजनेस की नीति पर जोर देना चाहिए ताकि पूंजी का विदेशी प्रवाह रुके और उसका देश के विकास में विशेष योगदान हो प्रतिभा पलायन और पूंजी पलायन के पीछे आरक्षण भी एक कारण है इससे देश में प्रभाव को उचित सम्मान नहीं मिलता है और ना ही उनकी योग्यता के अनुसार उचित रोजगार आरक्षण नीति में सकारात्मक परिवर्तन होना जरूरी है क्योंकि मेहनतकश छात्र विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से देश को आगे ले जाना चाहते हैं उनकी प्रतिभा का यदि उचित उपयोग नहीं किया जाता है तो इस क्षेत्र में कामयाबी असंभव है इसका खामियाजा देश समाज को ही भोगना पड़ रहा है

