Tuesday, July 28, 2026
No menu items!
HomeBlogमनोरा में प्रेमचंद जी के 'पंच परमेश्वर' नाटक का मंचन

मनोरा में प्रेमचंद जी के ‘पंच परमेश्वर’ नाटक का मंचन

      ​मनोरा। हिंदी साहित्य के महान कथाकार एवं उपन्यासकार मुंशी प्रेमचंद की याद में विकासखंड मनोरा में एक विशेष सांस्कृतिक व साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में, शिक्षा विभाग तथा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन मनोरा के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय शिक्षकों द्वारा मुंशी प्रेमचंद की सुप्रसिद्ध कहानी 'पंच परमेश्वर' का जीवंत नाट्य मंचन किया जाएगा।

​यह आयोजन 29 जुलाई को शासकीय स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निकट सामुदायिक भवन मनोरा हॉल में संपन्न होगा।
​इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) तरुण कुमार पटेल, विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक (BRCC) आशुतोष शर्मा एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की टीम ने क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध नागरिकों, साहित्यकारों शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से इस नाट्य मंचन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes