जशपुर।


भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर बालाजी मंदिर के प्रांगण में सर्व ब्राह्मण समाज जशपुर की ओर से अजय चौबे की अध्यक्षता मे यजमान सुदीप मुखर्जी एवं पुरोहित पं मनोज रमाकांत के द्वारा परशुराम गायत्री मंत्र का पाठ पूजन विश्वशांति की कामना से किया गया। पूजन हवन पश्चात नगर भ्रमण हेतु रैली का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों महिलाएं एवं पुरूष सम्मिलित हुए रैली में भगवान परशुराम की जय जय कार से नगर गुंजित हुआ रैली बाला जी मंदिर पहुंचकर सभा के रूप में बदल गया सभा को डाक्टर मंगल किशोर पाठक मनोज रमाकांत मिश्रा के द्वारा संबोधित किया गया कार्यक्रम का संचालन सर्व ब्राह्मण समाज के सचिव मनोज गौतम शर्मा के द्वारा किया गया सभा में समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान श्रीफल एवं साल से किया गया सभा में ऐसे छात्र जिन्होंने अपनी कक्षाओं में उत्कृष्ट अंक लाकर समाज को गौरवान्वित किए हैं उन्हें भी सम्मानित किया गया ऐसे व्यक्ति जिन्होंने समाज में संगठन में अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य कर समाज को गौरवान्वित किया उन्हें भी सम्मानित किया गया। सर्वब्राह्मण समाज अध्यक्ष परमानंद मिश्रा के मार्गदर्शन में महिलाओं की एक कमेटी का गठन किया गया जो भविष्य में महिला शिक्षा उत्थान व समाज कल्याणार्थ गतिविधियों का संचालन करेंगे।अंत में सामूहिक भोजन के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित करने में शीतल मिश्रा प्रवीण पाठक कमल दुबेओम प्रकाश पांडे दिनेश तिवारी आलोक मिश्रा अमित मिश्रा मनभरण त्रिपाठी सुधीर पाठक अरविंद सतपथी एवं जयप्रकाश पाठक कोलेश्वरजी विद्यासागर उपाध्याय विनोद मिश्रा प्रेमप्रकाश त्रिपाठी विंध्याचल शर्मा एवं अन्य वरिष्ठ कनिष्ठ जनों का सहयोग रहा।

