Thursday, April 23, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़रायपुर में पानी के लिए तरस रहे लोग: कांग्रेसियों के साथ नगरवासियों...

रायपुर में पानी के लिए तरस रहे लोग: कांग्रेसियों के साथ नगरवासियों ने जोन कार्यालय का घेराव किया, तीन दिन में समस्या नहीं सुलझी तो बड़े प्रदर्शन की चेतावनी

रायपुर। राजधानी रायपुर में पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस नेताओं और स्थानीय लोगों ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। कापा, नहरपार, डबरीपार, गणेशनगर और चंडीनगर जैसे इलाकों में पिछले एक महीने से पानी की आपूर्ति ठप होने से लोगों में भारी नाराजगी दिखी।

लोगों ने बताया कि नगर निगम की ओर से नियमित रूप से टैंकर नहीं भेजे जा रहे हैं, जिससे हालात और खराब हो गए हैं। खासकर महिलाओं ने अपनी परेशानी साझा करते हुए कहा कि उन्हें पिछले एक महीने से दूसरे घरों से पानी लाना पड़ रहा है। कई बार तो पीने के पानी के लिए भी तरसना पड़ता है। उन्होंने मांग की है कि टैंकरों की संख्या बढ़ाई जाए और पाइपलाइन के जरिए नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

नगर निगम को तीन दिन का दिया अल्टीमेटम

जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने कहा कि नगर निगम जोन क्रमांक 9 में बीते एक महीने से पाइपलाइन से पानी नहीं आ रहा है। लोगों को राहत देने के लिए टैंकर भेजे जा रहे हैं, लेकिन सिर्फ चार टैंकर पर्याप्त नहीं है। उन्होंने मांग की है कि कम से कम 10 टैंकरों की व्यवस्था की जाए, ताकि पानी की आपूर्ति सुचारु हो सके। हमने पाइप लाइन के जरिए भी पानी की आपूर्ति हो, इसकी मांग की है। निगम को 3 दिन का अल्टीमेटम दिया है। अगर पानी की सप्लाई पाइपलाइन के जरिए ना की गई तो फिर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

समस्या दूर नहीं हुई तो कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन

कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने भी नगर निगम पर निशाना साधते हुए कहा कि रायपुर के अधिकांश वार्ड पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। इसी के विरोध में आज जोन क्रमांक 9 कार्यालय का घेराव किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।

टैंकरों की संख्या बढ़ाई जाएगी : जोन कमिश्नर

जोन कमिश्नर राकेश शर्मा ने कहा कि लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए टैंकरों की संख्या बढ़ाई जा रही है।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes