Friday, October 18, 2024
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़पत्थलगांव की शिक्षिका संतोषी डनेसेना को मिला नेपाल भारत मैत्री सम्मान

पत्थलगांव की शिक्षिका संतोषी डनेसेना को मिला नेपाल भारत मैत्री सम्मान

पत्थलगांव

जशपुर
जशपुर ज़िले की शिक्षिका संतोषी डनसेना को एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में सम्मानित किया गया है।


नेपाल के लुंबिनी में आयोजित किए गए नेपाल भारत मैत्री अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रथम स्थान प्राप्त होने पर पत्थलगांव (जशपुर) की लेखिका को सम्मानित किया गया है।
नेपाल भारत मैत्री सम्बंध की सुदृढ़ करने, नेपाल भारत बीच संयुक्त पर्यटन विकास तथा हिंदी भाषा साहित्य के प्रचार प्रसार तथा देश विदेश के लेखकों को प्रोत्साहित करने के उद्वेश्य से शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित किए गए ऑनलाइन कविता प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रथम स्थान प्राप्त होने पर प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।
नेपाल भारत अमेरिका तथा तंजानिया से प्राप्त 183 कविताओं में से चयनित 85 कविता के लेखकों को आकर्षक प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।
इस सम्मान समारोह में जिले की लेखक और साहित्यकार को नेपाल भारत मैत्री काव्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है। जो छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की लेखिका हैं इनकी लगभग 50 -60रचनाएं देश विदेश की विभिन्न पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी है तथा साहित्य सृजन में उल्लेखनीय योगदान के लिए दर्जनों सम्मान भी मिल चुके हैं।
शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित किए गए ऑनलाइन नेपाल भारत मैत्री अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में सहभागी सभी रचनाकारों को बधाई देते हुए संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने कहा – ” नेपाल भारत का मैत्री सम्बंध पुरातन है जिसे वर्तमान में और अधिक मजबूत करने की जरूरत है उसी कड़ी में यह प्रतियोगिता एक छोटा सा प्रयास है। भारत बर्ष से महिला पुरुष लेखकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जो खुशी की बात है। “
शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल, नेपाल की प्रसिद्ध संस्था है जो नेपाल भारत की रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक पुल का कार्य करती आई है। संस्था अब तक विभिन्न ऑनलाइन तथा ऑफलाइन कार्यक्रम आयोजित कर चुकी है। बर्ष 2025 में विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन लुंबिनी में करने की योजना है जिसमे देश विदेश से विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं की सहभागिता रहेगी। साथ ही वर्ष 2025 में ही विश्व में पहली बार, विश्व की सबसे बड़ी साहित्यिक परिचय डायरेक्ट्री का प्रकाशन भी करने की योजना है।
संस्था द्वारा सम्मानित किए जाने पर लेखिका संतोषी डनसेना को देश विदेश से सभी इष्ट मित्रों ने बधाई तथा शुभकामनाएं प्रदान की हैं।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes