Sunday, May 3, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़पंचायत निर्वाचन 2025-जिला पंचायत सदस्य के लिए 02 नामांकन पत्र दाखिल,03 फरवरी...

पंचायत निर्वाचन 2025-जिला पंचायत सदस्य के लिए 02 नामांकन पत्र दाखिल,03 फरवरी तक होगा नाम निर्देशन तथा 06 फरवरी तक नाम वापस लेने की अंतिम तारीख

जशपुर28 जनवरी 2025/ पंचायत निर्वाचन 2025 हेतु नाम निर्देशन पत्रों की प्रक्रिया के तहत् आज 28 जनवरी को जिला पंचायत सदस्य के लिए  02 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। इस अवसर पर आब्जर्वर श्री सुनील चंद्रवंशी, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विश्वास राव मस्के, उप संचालक कुसुम बड़ा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।


           त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन पत्र 27 जनवरी से 3 फरवरी तक प्राप्त किए जा सकेंगे और नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा उपरांत 6 फरवरी तक अभ्यर्थी तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।
          कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले में  पंचायत निर्वाचन 2025 की तैयारी चल रही है। अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के जारी कार्यक्रमों अनुसार कार्य संपादित करने के निर्देश दिए हैं।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes