Tuesday, July 28, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़5 अगस्त को रायगढ़ में विकास क्षेत्र के विशेषज्ञ, औद्योगिक प्रतिष्ठान ,...

5 अगस्त को रायगढ़ में विकास क्षेत्र के विशेषज्ञ, औद्योगिक प्रतिष्ठान , स्वयं सेवी संस्थान, शिक्षाविद्, समाजसेवी करेंगे CSR पर मंथन, कैसे हो CSR से क्षेत्र का विकास, इंडिया CSR के रूसेन कुमार का आयोजन होगा होटल श्रेष्ठा रायगढ़ में,

रायगढ़-

इंडिया सीएसआर के सीईओ रुसेन कुमार द्वारा रायगढ़ में सीएसआर सम्मेलन का आयोजन 5 अगस्त 2026 को होटल श्रेष्ठा, रायगढ़ में आयोजित किया गया है,।

सम्मेलन का विषय “रायगढ़ क्षेत्र के विकास में सीएसआर की भूमिका” है। रायगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में कार्यरत संगठनों,औद्योगिक प्रतिष्ठानों, सार्वजनिक उपक्रमों, बैंकों, नाबार्ड, सीएसआर फाउंडेशनों, गैर-सरकारी संगठनों, विश्वविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, लायंस क्लब, रोटरी क्लब और विकास क्षेत्र के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है।

इस महत्वपूर्ण सम्मेलन का आयोजन अडानी समूह, जिंदल पावर, जेएसडब्ल्यू समूह, अडानी फाउंडेशन, स्टेम लर्निंग और विजनस्प्रिंग फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है।

सम्मेलन में विशेषज्ञ,संगठन,विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि विकास के लिए सीएसआर को अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर विमर्श करेंगे। शिक्षा, आजीविका और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर विशेष चिंतन होगा।
इस सम्मेलन को विशेष रूप से इंडिया CSR के श्री रूसेन कुमार ,श्री लीला रामचंद्र रेड्डी चीफ क्लस्टर अदाणी समूह,श्री ऋषि केश शर्मा csr हेड जिंदल समूह,श्री सुनील रामदास अग्रवाल ska group, श्री आर के तिवारी प्रिंसिपल ओ पी जिंदल स्कूल ,श्री रामचंद्र शर्मा डायरेक्टर संस्कार पब्लिक स्कूल, डॉ दयानंद अवस्थी CSR हेड epsilon कार्बन अशोका प्राइवेट लिमि, लायंस श्री शिवशंकर अग्रवाल प्रेसिडेंट, डॉ ऋतु शर्मा मेडिको सोशल वर्कर,श्री शुभांकर विश्वास स्टेट हेड हेल्प एज इंडिया,सुश्री स्वाति गौर विजन स्प्रिंग,श्री राजेश मिश्रा VP मिटकोन, डॉ सुनील जोशी हाइड्रा केनोपी एनालिस्ट प्राइवेट लिमि, डॉ संजय कुमार सिंह प्रोफेसर ओ पी जिंदल यूनिवर्सिटी,श्री रविन्द्र सिंह भाटिया प्रेसिडेंट ग्रामीण विकास परिषद पत्थलगांव,श्री मोहमद शाहबान प्रोग्राम मैनेजर वन स्टेज,

आयोजक इंडिया सीएसआर के सीईओ रुसेन कुमार ने बताया कि, “रायगढ़ एक प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है, जहां सीएसआर के माध्यम से समावेशी और सतत विकास की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। हम क्षेत्र की सभी कंपनियों और गैर-सरकारी संगठनों को सम्मेलन में शामिल होकर अपने विचार, अनुभव और समाधान साझा करने के लिए आमंत्रित करते हैं।”

पहली बार आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में जिंदल पावर, अडानी समूह, जिंदल स्टील, एसईसीएल, वेदांता और बीएस स्पंज आयरन सहित विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे

सम्मेलन का उद्देश्य क्षेत्र की प्रमुख विकास आवश्यकताओं, प्रभावी सीएसआर परियोजनाओं, स्थानीय साझेदारी और सामूहिक समाधानों पर चर्चा की जाएगी।

सम्मेलन में शिक्षा, आजीविका, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, जल संरक्षण, पर्यावरणीय स्थिरता और सामुदायिक विकास जैसे विषयों पर विशेष चर्चा होगी। विशेषज्ञ इस बात पर भी विचार करेंगे कि कंपनियां और गैर-सरकारी संगठन स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप प्रभावी, मापनीय और दीर्घकालिक सीएसआर परियोजनाएं किस प्रकार विकसित कर सकते हैं।

यह सम्मेलन क्षेत्र मे संचालित सफल सीएसआर पहलों को साझा करने, नई परियोजनाओं की संभावनाओं की पहचान करने और कंपनियों तथा गैर-सरकारी संगठनों के बीच सार्थक साझेदारी विकसित करने का अवसर प्रदान करेगा।

सम्मेलन में भागीदारी, वक्तव्य, साझेदारी और संस्थागत प्रतिनिधित्व के अवसर उपलब्ध हैं। प्रवेश निःशुल्क है, लेकिन सीमित सीटों के कारण पूर्व पंजीयन अनिवार्य है। पंजीयन के लिए 99810 99555 पर व्हाट्सऐप के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है। अधिक जानकारी इंडिया सीएसआर की वेबसाइट indiacsr.in/raigarh पर उपलब्ध है।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes