Tuesday, May 5, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़फोन पर अश्लील मांग, व्हाट्सऐप पर भेजी आपत्तिजनक फोटो, नवविवाहिता ने पुलिस...

फोन पर अश्लील मांग, व्हाट्सऐप पर भेजी आपत्तिजनक फोटो, नवविवाहिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई…

रायपुर। फोन पर सेक्स की डिमांड, व्हाट्सएप पर न्यूड फोटो भेजने और विरोध करने पर गंदी-गंदी गाली देने की शिकायत नवविवाहिता ने टिकरापारा थाना में दर्ज कराई है. छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल में कार्यरत महिला कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस साइबर सेल की मदद से जांच कर रही है.

पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, नवविवाहिता के साथ 30 अप्रैल से शुरू उत्पीड़न शुरू हुआ. 4 मई को फिर से कॉल और अश्लील मैसेज आए. शिकायत के अनुसार, आरोपी ने महिला के पास 30 अप्रैल को एक अज्ञात काल आया, जिसमें युवक ने सेक्स की बात करने लगा. यही नहीं पति के संबंध में पूछने लगा कि साथ रहे हैं या नहीं.

महिला ने बताया कि इसका विरोध करने पर युवक गंदी-गंदी गालियां देने लगा. इसके बाद 4 मई को फिर से काल व व्हाट्सएप मैसेज आने लगे, जिसमें युवक ने अपनी नग्न फोटो भेजना शुरू कर दिया. इनसे प्रताड़ित होकर महिला ने टिकरापारा थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए युवक का मोबाइल नंबर देते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की है.

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes