तमता
13 मई 2026 को ग्राम पंचायत भवन चंदरपुर में लुड़ेग तमता मंडल भाजपा की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें मंडल प्रभारी हरजीत सिंह भाटिया जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल की विशेष उपस्थिति रही
इस अवसर पर संगठन की आगामी गतिविधियों, बूथ विस्तार ,जनसंपर्क अभियान एवं विभिन्न संगठनात्मक विषयो पर कार्यकर्ताओं से चर्चा कर मार्गदर्गशन दिया गया, साथ ही आगामी कार्यक्रमो को सफल बनाने एवं संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त करने हेतु सभी कार्यकर्ताओ को सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया

