Thursday, February 19, 2026
No menu items!
HomeBlogमध्य प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष शेख अलीम एडवोकेट...

मध्य प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष शेख अलीम एडवोकेट के जबलपुर आगमन पर सर्किट हाउस में अल्पसंख्यक कांग्रेस परिवार द्वारा किया स्वागत, जस्सल, जैन, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रहे उपस्थित

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट बार काउंसिल 2026 के संपन्न होने जा रहे चुनाव के सिलसिले में पधारे मध्य प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष शेख अलीम साहब एडवोकेट के जबलपुर आगमन पर सर्किट हाउस दो में अल्पसंख्यक कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ नेता दलबीर सिंह जस्सल सुमन कुमार जैन , श्रीमती बलविंदर मान शाकिर कुरैशी श्रीमती हुर वी श्रीमती कहकशां अंजुम एडवोकेट अयाज खान, एडवोकेट आसिफ खान फैजान कुरैशी एंथोनी अल्बर्ट नरसिंह कनौजिया जगदीश भैया अतुल जोसेफ मार्को बाबा संजय वर्मा कृष्ण गुप्ता अशोक यादव जितेंद्र यादव अनिल गुप्ता हाजी हामिद खान राजा खान विजय साहू गुलदस्ता भेंट कर फूल माला से स्वागत किया


इस अवसर पर इस बात पर विशेष जोर दिया गया की नफरत दौर में कांग्रेस को मजबूत करने में अल्पसंख्यक के समुदाय जैन सिख ईसाई बौद्ध मुस्लिम पारसी इन समुदाय का अहम योगदान की जरूरत है जो कि पहले भी प्राप्त होता रहा है पूरे अल्पसंख्यक समुदाय को एकजुट होकर कांग्रेस की छवि को धुमिल करने वाले ताकतों से लड़ने की समसामयिक जरूरत है,

कांग्रेस देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है कांग्रेस की छवि धूमिल करने वाली ताकतों के झूठ को बेनकाब करने की जरूरत है इस चुनौती को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पूरी शिद्दत के साथ संघर्ष करना है जनता के लगाव और उनके सहयोग से कांग्रेस की सत्ता में वापसी संभव है

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes