





जशपुर । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला जशपुर के जिला पदाधिकारियों, मण्डल अध्यक्षों एवं महामंत्रियों की परिचयात्मक बैठक गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई।
बैठक में संगठन की मजबूती, किसान हितों से जुड़े विषयों तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जशपुर के वरिष्ठ संगठन शिल्पी आदरणीय श्री कृष्ण कुमार राय, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल, संभाग सहसंयोजक किसान मोर्चा श्री प्रवीण यादव, भाजपा जिला महामंत्री श्री मुकेश शर्मा, श्री केशव यादव, श्री शिवप्रकाश तिवारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्यप्रताप सिंह जूदेव, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री विजय आदित्य सिंह जूदेव, जशपुर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, श्री राजकपूर, श्री संजीव ओझा सहित भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री दिनेश प्रसाद, श्री सुदर्शन पटेल, दोकड़ा मंडल प्रभारी श्री विजय शर्मा, श्री रामकुमार साहू एवं समस्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं मण्डल अध्यक्ष-महामंत्री बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय भूमिका निभाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

