Tuesday, April 14, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़IND-SA क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते दो सटोरिए गिरफ्तार, करीब 50...

IND-SA क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते दो सटोरिए गिरफ्तार, करीब 50 लाख रुपये की सट्टा पट्टी जब्त

दुर्ग. टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और साउथ अफ्रीका क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते दो सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों से 50 लाख की सट्टा– पट्टी जप्त की गई है. मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि असरफ नगर, तकियापारा दुर्ग स्थित एक मकान में भारत– साउथ अफ्रीका के बिच खेले जा रहे क्रिकेट मैच मेरा ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित किया जा रहा है. सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस एवं एसीसीयू की टीम द्वारा संयुक्त रूप से उक्त मकान में छापा मारा गया. मकान के अंदर एलईडी टीवी पर लाइव क्रिकेट मैच चल रहा था तथा मोबाइल फोन के माध्यम से हार-जीत पर रुपये दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा था. पुलिस कार्यवाही के दौरान एक व्यक्ति मौके से फरार भी हो गया. बाकी दो आरोपियों को पकड़ कर उनसे पूछताछ में उन्होंने बताया कि क्रिकेट मैच में हार–जीत पर रुपये का दांव लगाकर मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से हम सट्टा खिलवाते हैं.

आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली थाने में जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है. आरोपियों से लैपटॉप, एलईडी टीवी, चार मोबाइल, रजिस्टर में अंकों का लेखा– जोखा एवं एक डॉट पेन डीवीआर सहित कुल दो लाख 70 हजार 500 रुपये की सामग्री जप्त की गई है.

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

सोहेल अहमद खान उर्फ मामू उम्र 35 वर्ष निवासी असरफ नगर तकियापारा दुर्ग एवं संतोष कुमार गोंड,उम्र 38 वर्ष , निवासी रुआबांधा कुदरापारा वार्ड नंबर चार भिलाई नगर दुर्ग

फरार आरोपी का नाम

शाहिल उर्फ सोनू उम्र 31 वर्ष,निवासी असरफ नगर तकियापारा दुर्ग.

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes