Saturday, June 6, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ पंजी.409 का महत्वपूर्ण बैठक लुड़ेग में संपन्न,उच्च...

छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ पंजी.409 का महत्वपूर्ण बैठक लुड़ेग में संपन्न,उच्च अधिकारियों के अनैतिक मांग और दबाव के विरुद्ध लामबंद हो आवाज उठाने बनी सामूहिक रणनीति

लुड़ेग : छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ पंजी.409 का महत्वपूर्ण बैठक लुड़ेग में संपन्न हुआ।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं को खुलकर संघ के बैठक में सामने रखा जिस पर समुचित रास्ता निकाल उसका निराकरण करने सामूहिक रूप से निर्णय लिया गया।बैठक के दौरान इस बात पर भी अमल किया गया कि उच्च अधिकारियों के अनैतिक दबाव और मांगों पर अब मुखर हो खुलकर आवाज उठाया जायेगा,इसके लिए रणनीति भी चर्चा के दौरान तैयार किया गया।
ज्ञात हो कि लुड़ेग परियोजना क्षेत्र अंतर्गत त्रिकुटीपारा में छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ पंजी.409 के परियोजना लुड़ेग का अत्यंत ही महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुआ।बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष श्रीमती कविता यादव ने सभी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं को प्रोत्साहित करते हुवे संघ में एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का बात कहा,इस दौरान श्रीमती यादव ने अपने संबोधन में कहा कि सभी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं के हक अधिकार एवं उनके संरक्षण हेतु संघ का गठन किया गया है। सभी लोगों के साथ सहयोग और समर्थन से संघ दिनों दिन जिला में मजबूत हो रहा है। बैठक में श्रीमती यादव ने कार्यकताओं सहायिकाओं से केंद्र में कार्य के दौरान आ रही समस्याओं के संबंध में विस्तार से जानकारी मांगा,इस दौरान खुलकर सभी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं ने समस्याओं को खुलकर सामने रखा,जिसमें प्रमुख रूप से उच्च अधिकारियों के द्वारा नियम विरुद्ध कार्य किए जाने हेतु दबाव बनाना और यात्रा भत्ता सहित अन्य मामले में वित्तीय अनियमितता बरतते हुवे कमीशन की मांग करना सामने रखा।उक्त गंभीर समस्याओं को सुन जिलाध्यक्ष श्रीमती कविता यादव ने सभी को एकजुटता के साथ मुखर हो आगे आने प्रोत्साहित किया।उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में उच्च अधिकारियों के अनैतिक दबाव और मांगों को अब न सहा जाए,गलत के विरुद्ध मुखर हो सभी आवाज उठाएं।इसका सभी लोगों ने खुलकर समर्थन करते हुवे निर्णय लिया कि अभी से सभी कार्यकर्ताएं सहायिकाएं एकजुटता दिखाते हुवे गलत के विरुद्ध सबूतों के साथ खुलकर आवाज उठाएंगे। बैठक के दौरान सहायिकाओं ने बताया कि सहायिकाओं को मिलने वाले ईंधन की राशि इस वक्त 1 रुपए मिल रहा जो अत्यंत ही कम है,उक्त राशि 10 रुपए बढ़ाने का मांग रखा गया है,पेंशन की मांग के संबंध में विस्तार से बात रखते हुवे शासन प्रशासन से इस पर मांग रखने का निर्णय लिया गया।बैठक के दौरान विभिन्न मांगों को भी विस्तार से रखा गया जिस पर जल्द ही अमल कर आगे की कार्यवाही का योजना सामूहिक रूप से तैयार किया गया है।बैठक के दौरान विभिन्न समस्याओं के निराकरण के संबंध में विस्तार से चर्चा उपरांत रणनीति तैयार किया गया।
इस अवसर पर लुड़ेग परियोजना से परियोजना अध्यक्ष ग्लोरिया तिग्गा,लुड़ेग सेक्टर से सेक्टर अध्यक्ष ललिता यादव,पाकरगांव से सेक्टर अध्यक्ष उर्मिला यादव, घरजीयाबथान से सेक्टर अध्यक्ष इंद्रावती एक्का,कुकरगांव से सेक्टर अध्यक्ष गीता यादव,डुमरबहार से सेक्टर अध्यक्ष रेखा नाग,शेखरपुर सेक्टर से सेक्टर अध्यक्ष सौदामनी, सुश्री जायत्री यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताएं मौजूद रहे।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes