Friday, April 10, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़नगर पंचायत कोतबा में जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष पिंकी गुप्ता का आत्मीय...

नगर पंचायत कोतबा में जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष पिंकी गुप्ता का आत्मीय स्वागत, सैकड़ों महिलाओं की रही उपस्थिति


कोतबा (जशपुर)।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला जशपुर की अध्यक्ष श्रीमती पिंकी गुप्ता के कोतबा में प्रथम आगमन पर महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शकीला कंवर के नेतृत्व में मंडल में निवासरत महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं के इस स्नेहपूर्ण स्वागत से जिला अध्यक्ष श्रीमती पिंकी गुप्ता भावुक नजर आईं।
विदित हो कि कोतबा नगर पंचायत स्थित गायत्री मंदिर प्रांगण में निर्धारित समय पर आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक उपस्थित होकर जिला अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती शकीला कंवर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती शकीला कंवर ने कहा कि जिला अध्यक्ष के कोतबा में प्रथम आगमन पर मंडल क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। उन्होंने सभी महिला बहनों का आभार व्यक्त करते हुए साधुवाद दिया।
सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्रीमती पिंकी गुप्ता ने उपस्थित महिलाओं का हृदय से अभिनंदन करते हुए कहा कि संक्षिप्त सूचना पर भी बड़ी संख्या में पहुंचकर बहनों ने संगठन की मजबूती का परिचय दिया है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं से संबंधित योजनाओं जैसे महतारी वंदन योजना, लखपति दीदी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना एवं निःशुल्क चावल वितरण योजना की जानकारी विस्तार से साझा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है तथा महिलाओं के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आया है। साथ ही प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को लेकर सरकार बेहतर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में नगर पंचायत पार्षद सुदर्शन पटेल, वरिष्ठ भाजपा सदस्य एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी सुरेश अग्रवाल, जयंत शर्मा (एडवोकेट), पीतांबर पैंकरा, सावित्री सिदार (पार्षद), पुणोदयाल, संतोष साहू, जयशंकर झांप (पार्षद), गोविंद साहू,कुंज राम, किरण झांप, रामकुमार साहू, सहित सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।उक्त कार्यक्रम गायत्री मंदिर प्रांगण वार्ड क्रमांक 02 नगर पंचायत कोतबा में आयोजित हुई ।🌸

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes