Saturday, July 27, 2024
No menu items!
HomeBloghttps://youtu.be/vNw2ND1iVvU?feature=shared घोघरा एवं मारातराई दीवानपुर में आयोजित अखंड अष्टप्रहरी विष्णु नामयज्ञ में...

https://youtu.be/vNw2ND1iVvU?feature=shared घोघरा एवं मारातराई दीवानपुर में आयोजित अखंड अष्टप्रहरी विष्णु नामयज्ञ में शामिल हुई विधायक गोमती साय,

पत्थलगांव। सोमवार को पत्थलगांव विधायक गोमती साय कोतबा भाजपा मण्डल के ग्राम घोघरा एवं पत्थलगांव भाजपा ग्रामीण मण्डल मारातराई दीवानपुर मे आयोजित अखंड अष्टप्रहरी विष्णु नामयज्ञ में क्षेत्र भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ शामिल हुई।


इस अवसर पर श्रीमती साय ने कहा कि पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के के गांवों में अखंड अष्टप्रहरी विष्णु नामयज्ञ का तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान किया जा रहा है।

इन धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र के लोगों ऊर्जा प्राप्त होता है। लोग सनातनी परम्पराओ से जुड़ रहे है। आपसी भाईचारे की भावनाओं का संचार हो रहा है। और जंहा धर्म, अध्यात्म होता है वँहा सुख शान्ति का वास होता हैं।

शादी में हुई शामिल
सोमवार के अपने जनसंपर्क दौरे के दौरान विधायक गोमती साय लुडेग भाजपा मण्डल के ग्राम कछार में लक्ष्मण यादव के बेटे की शादी मे एवं पत्थलगाँव भाजपा ग्रामीण मण्डल अंतर्गत ग्राम हीरापुर के बूथ अध्यक्ष डमरूधार साव के शादी मे शामिल हुई। श्रीमती साय ने नवदम्पति को शादी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular