Tuesday, March 10, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़मेडिकल कॉलेजों में प्राध्यापक और सहायक प्राध्यापक के 481 पद खाली, कांग्रेस...

मेडिकल कॉलेजों में प्राध्यापक और सहायक प्राध्यापक के 481 पद खाली, कांग्रेस विधायक के प्रश्न पर स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

रायपुर। प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में प्राध्यापकों एवं सहायक प्राध्यापकों के रिक्त पदों के बारे में आज विधानसभा में सवाल पूछा गया था। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि प्रदेश में संचालित चिकित्सा महाविद्यालयों में प्राध्यापकों एवं सहायक प्राध्यापकों के 481 पद रिक्त हैं।

विधायक इंद्र कुमार साहू ने सवाल पूछा था कि प्रदेश में संचालित चिकित्सा महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों व प्राध्यापकों के कितने पद स्वीकृत हैं? स्वीकृत पदों में से कितने पद रिक्त हैं? इसकी विषय/विभागवार तथा महाविद्यालयवार जानकारी मांगी थी।

इसके अलावा वर्ष 2015 से 2025 के मध्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से कितने सहायक प्राध्यापकों की भर्ती विभाग द्वारा की गयी? इसकी भी वर्षवार, विषयवार/विभागवार जानकारी मांगी थी। इसके अलावा इस अवधि में भर्ती किए गए सहायक प्राध्यापकों में से परिवीक्षा अवधि पूर्ण करने वाले सहायक प्राध्यापकों की जानकारी मांगी थी।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि प्रदेश में संचालित चिकित्सा महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक के 673 स्वीकृत पदों में से 361 रिक्त व प्राध्यापक के 224 स्वीकृत है, जिसमें से 120 पद रिक्त है। मंत्री ने बताया है कि उक्त अवधि में भर्ती किये गये सहायक प्राध्यापकों में से 155 चिकित्सकों ने अपनी परिवीक्षा अवधि पूर्ण कर ली है।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes