404 Not Found


nginx
हरियाणा CM का शपथग्रहण 17 अक्टूबर को : तीसरी बार तारीख बदली, PM मोदी शामिल होंगे; नायब कैबिनेट में 10 मंत्री शपथ ले सकते हैं - ppnews
Tuesday, December 23, 2025
No menu items!
HomeBlogहरियाणा CM का शपथग्रहण 17 अक्टूबर को : तीसरी बार तारीख बदली,...

हरियाणा CM का शपथग्रहण 17 अक्टूबर को : तीसरी बार तारीख बदली, PM मोदी शामिल होंगे; नायब कैबिनेट में 10 मंत्री शपथ ले सकते हैं

💠

चंडीगढ़
हरियाणा के कार्यवाहक सीएम नायब सैनी शनिवार सुबह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के घर पहुंचे थे।
हरियाणा सीएम का शपथग्रहण समारोह अब 17 अक्टूबर को होगा। यह तीसरी बार है जब प्रदेश के सीएम के शपथग्रहण समारोह की तारीख बदली गई है। इससे पहले 12 और 15 अक्टूबर की तारीख तय की गई थी।

शुक्रवार शाम को केंद्रीय नेतृत्व ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दिल्ली बुलाया था। यहां सैनी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। जहां देर रात तक बैठक हुई, जिसमें शपथग्रहण समारोह और सैनी मंत्रिमंडल पर चर्चा हुई।

समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

इसमें नायब सैनी के साथ अनिल विज, कृष्ण मिड्‌ढा, कृष्ण बेदी, अरविंद शर्मा, महिपाल ढांडा, लक्ष्मण यादव, राव नरबीर, रणबीर गंगवा, सुनील सांगवान और विपुल गोयल शपथ ले सकते हैं।

पंचकूला के परेड ग्राउंड में होगा सीएम का शपथ ग्रहण

पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड में शपथग्रहण समारोह होगा। यहां तैयारियां चल रही हैं। मंच बनाया जा रहा है। सड़कों की सफाई हो रही है। करीब 10 हजार कुर्सियां लगाई जा रही हैं। 11 अक्टूबर को पूर्व सांसद संजय भाटिया और एडीजीपी आलोक मित्तल ने परेड ग्राउंड में तैयारियों का जायजा लिया था।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes