Wednesday, April 15, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़कोतबा की बेटी का भव्य स्वागत, राष्ट्रीय प्रतियोगिता जबलपुर में स्वर्ण पदक...

कोतबा की बेटी का भव्य स्वागत, राष्ट्रीय प्रतियोगिता जबलपुर में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी विमला कुजूर


कोतबा।

राष्ट्रीय महिला खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक एवं दो रजत पदक अर्जित कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली श्रीमती विमला कुजूर के प्रथम गृह कोतबा आगमन पर कोतबा नगर में उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला। नगरवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
विदित हो कि 13फरवरी 2026से 15फरवरी 2026 तक हुए यह राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता जबलपुर मप्र में हुआ , जिसमें 28 राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया,
विमला कुजूर ने राष्ट्रीय खेल ट्रिपल जंप में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक तथा 100मीटर दौड़ में एवं 80 मीटर हर्डल रन बाधा दौड़ में दोनों में रजत पदक जीता इन्होंने 1स्वर्ण एवं 2 रजत पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ राज्य के नाम किया।
कोतबा के सभी सामाजिक संगठनों ने उनकी मेहनत परिश्रम की सराहना कर वोभव्य स्वागत किया जिसमें अग्रवाल समाज प्रमुख सुरेश अग्रवाल,चेंबर ऑफ कॉमर्स पत्थलगांव इकाई के अमित अग्रवाल, पार्षद सुदर्शन पटेल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शकीला कंवर जी , विप्र समाज से विजय कुमार शर्मा, जगबंधु मिश्रा, मयंक शर्मा, साहू समाजके रामकुमार साहू, धरणीधर साहु, श्याम कुमार द्विवेदी प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर कोतबा, योगेश्वर महाराज, जयंत शर्मा , भारी संख्या में
नगर प्रवेश पर ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा एवं आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद स्वागत की गई, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं महिलाएं ,युवा शामिल हुए।
आयोजित सम्मान कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने विमला कुजूर की उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह सफलता युवाओं एवं महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
सम्मान समारोह में विमला कुजूर को पुष्पगुच्छ, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता, प्रशिक्षकों एवं नगरवासियों के सहयोग को दिया तथा युवाओं को खेल एवं अनुशासन अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया। समारोह में नगर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes