Thursday, July 30, 2026
No menu items!
HomeBlogसायकल मिलने से छात्राओं को मिली नई उड़ान

सायकल मिलने से छात्राओं को मिली नई उड़ान

जशपुर
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरण योजना के तहत शासकीय हाई स्कूल सिटोंगा में सत्र -2026-27 में अध्ययनरत कक्षा-9वीं की 16 छात्राओं को सरपंच ग्राम पंचायत सिटोंगा श्रीमती कल्पना लकड़ा, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी जशपुर टुमनू गोसाई एवं विकासखण्ड स्रोत केन्द्र समन्वयक अजय कुमार चैबे के कर कमलों द्वारा वितरित की गई । इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकगण तथा पालकगण की गरिमामय उपस्थिति में 30.07.2026 को सम्पन्न हुआ।सरपंच सिटोंगा, ए बी ई ओ द्वारा शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नारी शक्ति का विविध उदाहरण देकर समझाया गया।बालिकाओं को हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी लेने व आत्मरक्षा कर प्रगति पथ पर आगे बढ़ने हेतु अपील की गई।इस अवसर पर संस्था प्राचार्य श्रीमती रातरानी शारदा मिंज ने विद्यालय में नियमित एवं समय पर उपस्थिति हेतु सायकल के योगदान को बताया।इसके साथ ही सभी अतिथियों का आभार प्रदर्षन कर शिक्षा का परिवार व समाज में महत्वपूर्ण भूमिका की बात की गई।कार्यक्रम का सफल संचालन सुभाष चन्द्र वर्मा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।सभी बालिकाएं सायकल पाकर बेहद प्रसन्न दिखाई दी और उन्होने शासन को धन्यवाद दिया।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes