Friday, June 12, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीयकेदारनाथ के कपाट खुलने पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते...

केदारनाथ के कपाट खुलने पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा हमारी आस्था, एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक

देहरादून. मंगलवार सुबह 8 बजे वैदिक मंत्रोत्चार के साथ पूरे विधि-विधान से बाबा केदारनाथ की पूजा कर भक्तों के लिए कपाट खोल दिया गया. इस दौरान सीएम धामी ने विशेष पूजा कर देश और प्रदेश के सुख-समृद्धि की कामना की. कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं के बीच हर-हर महादेव जयघोष गूंज उठा. जिसे लेकर पीएम मोदी ने पोस्ट कर भावनाएं व्यक्त की.

पीएम मोदी ने एक्स पर कहा, देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आज श्री केदारनाथ धाम के कपाट पूरे विधि-विधान के साथ हम सभी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं. केदारनाथ धाम और चारधाम की यह यात्रा हमारी आस्था, एकता और समृद्ध परंपराओं का दिव्य उत्सव है.

आगे पीएम मोदी ने कहा, इन यात्राओं से हमें भारत की सनातन संस्कृति के दर्शन भी होते हैं. इस वर्ष चारधाम यात्रा के आरंभ उत्सव पर, उत्तराखंड आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए मैंने एक पत्र के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं. मेरी कामना है कि बाबा केदार सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और आपकी यात्राओं को शुभ करें. हर-हर महादेव!

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes