Tuesday, March 10, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर, कुनकुरी और पत्थलगांव में कक्षा 9वीं एवं 11वीं...

संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर, कुनकुरी और पत्थलगांव में कक्षा 9वीं एवं 11वीं हेतु प्रवेश परीक्षा 12 अप्रैल को। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, केवल जेईई की तैयारी करने वाले विद्यार्थी ही करें आवेदन।

जशपुर।

कलेक्टर रोहित व्यास और सीईओ जिला पंचायत अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर, कुनकुरी और पत्थलगांव में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में 40-40 विद्यार्थियों एवं 11वीं में गणित संकाय हेतु 10-10 विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र 31 मार्च 2026 तक संकल्प शिक्षण संस्थानों अथवा संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में जमा किए जा सकेंगे। उल्लेखनीय है कि संकल्प शिक्षण संस्थान का बोर्ड और जेईई- नीट की परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम का रिकॉर्ड रहा है। यह निःशुल्क आवासीय संस्थान हिंदी माध्यम में संचालित है फिर भी इच्छुक अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थी भी हिंदी माध्यम में अध्ययन हेतु आवेदन कर सकेंगे।

संकल्प जशपुर के प्राचार्य विनोद गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदन जमा करने के साथ ही आवेदन पत्र पर रोल नंबर आवंटित कर परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र प्रदान करेगे।

कक्षा 9वीं की प्रवेश परीक्षा में वही विद्यार्थी सम्मिलित हो सकेंगे जो वर्तमान में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत हैं और गणित या विज्ञान विषय में अध्ययन करने के इच्छुक हैं तथा जिनके कक्षा 8वीं में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों।
वहीं कक्षा 11वीं की प्रवेश परीक्षा में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे, जो केवल जेईई की तैयारी करने के इच्छुक हैं तथा जिन्होंने कक्षा 10वीं में न्यूनतम 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों।

प्रवेश परीक्षा 12 अप्रैल 2026, रविवार को जिला मुख्यालय में विभिन्न परीक्षा केंद्रों में कक्षा 9वीं के लिए प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक तथा कक्षा 11वीं के लिए 11:00 बजे से दोपहर 2:00 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा परिणाम उसी दिन सायं 5:00 बजे परीक्षा केंद्रों एवं संस्थान के सूचना पटल पर घोषित किए जाएंगे।

कक्षा 9वीं की परीक्षा छत्तीसगढ़ शासन एवं एनसीईआरटी के कक्षा 8वीं पाठ्यक्रम के साथ तार्किक एवं सामान्य ज्ञान पर आधारित होगी। वहीं कक्षा 11वीं की परीक्षा कक्षा 10वीं स्तर के भौतिकी, रसायन एवं गणित विषय पर आधारित होगी।

प्रावीण्य सूची के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग निर्धारित तिथि पर संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में आयोजित की जाएगी, जिसमें अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes