Saturday, May 2, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में हाथियों का कहर: घरों और स्कूल में तोड़फोड़, गांवों में...

छत्तीसगढ़ में हाथियों का कहर: घरों और स्कूल में तोड़फोड़, गांवों में भय का माहौल

सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में जंगली हाथियों का आतंक देखने को मिला है। यहां बिती रात हाथियों के दल ने एक घर में तोड़फोड़ कर भारी नुकसान पहुंचाया है। इसी के साथ ही स्कूल को भी भारी नुकसान पहुंचाया है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथी के आतंक को देखते हुए वन विभाग लगातार हाथी से बचने के लिए मुनादी कर रहा है। यह पूरा मामला मैनपाट वन परिक्षेत्र का है।

कहां विचरण कर रहा हाथियों का दल ?

जानकारी के मुताबिक, हाथियों का दल कापू रेंज के जोबलपानी से धौवरघाट के बीच जंगल में विचरण कर रहा है, जिसको लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार रात चुरकीपानी में हाथियों का आतंक देखने को मिला है, यहां हाथियों ने एक घर को तोड़फोड़ कर तहस नहस कर दिया।

हाथियों ने स्कूल को भी पहुंचाया नुकसान

इसी के साथ ही हाथियों के दल ने कडराजा कॉलोनी में भी जमकर उत्पात मचाया है। यहां हाथियों के दल ने स्कूल को भारी नुकसान पहुंचाया है, जिससे अब ग्रामीणों में डर का माहौल है। हालांकि दोनों घटनाओं में किसी भी तरह की जान की हानी नहीं हुई है, लेकिन एक परिवार के सिर से छत जरुर छिन गया है।

हाथियों से बचने वन विभाग कर रहा मुनादी

हाथियों के आतंक से एक ओर जहां ग्रामीण डर के साए में जीने को मजबूर हैं, तो वहीं दूसरी ओर वन विभाग हाथियों से बचने के लिए मुनादी कर रहा है और लोगों को जंगल की ओर न जाने की हिदायत दी जा रही है। साथ ही सावधानी बरतने की भी अपील की जा रही है।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes