जशपुर नगर,


शासन के निर्देशानुसार जशपुर जिले में आयोजित कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं प्री बोर्ड परीक्षा का आज जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार भटनागर ने निरीक्षण किया।
जशपुर जिले में कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए आयोजित प्री बोर्ड परीक्षा दिनांक 15 जनवरी से 29 जनवरी तक आयोजित है। आज कक्षा 10 वीं का विज्ञान विषय एवं कक्षा 12 वीं का व्यवसाय अध्ययन, भौतिक शास्त्र, इतिहास, कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित विषय की परीक्षा थी। जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार भटनागर ने आज शासकीय हायर सेकेण्डरी विद्यालय केराडीह, स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय नारायणपुर एवं शासकीय कन्या हाई स्कूल नारायणपुर में आयोजित प्री बोर्ड परीक्षा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के प्राचार्य एवं स्टॉफ को निर्देश दिया कि प्री बोर्ड परीक्षा उपरांत उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन निर्धारित समय में कर यशस्वी जशपुर द्वारा जारी लिंक में अपलोड करें और विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी कराई जावे ताकि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत आये। उन्होंने कहा कि फरवरी माह में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी विद्यालयों के प्री बोर्ड परीक्षा के परिणामों की समीक्षा की जावेगी।

