“

विकसित भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से “विकसित भारत – VB G राम G” अभियान को लेकर जिला भाजपा कार्यालय जशपुर में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि VB G राम G देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएगा। यह योजना केवल रोजगार तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण भारत की तस्वीर बदलने का माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब गांव मजबूत होंगे और VB G राम G उसी दिशा में एक ठोस कदम है।
जिला संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया ने कहा कि संगठनात्मक दृष्टि से VB G राम G को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मंडल स्तर पर कार्यशालाएं अनिवार्य रूप से आयोजित की जाएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा ने कभी मनरेगा का विरोध नहीं किया, लेकिन कांग्रेस जानबूझकर जनता को भ्रमित कर रही है। मनरेगा की कई व्यावहारिक कमियों को दूर करने के लिए ही नए कानून लाए गए हैं।
VB G राम G के प्रदेश सह प्रभारी अम्बिकेश केशरी ने अपने विस्तृत उद्बोधन में कहा कि विजन 2047 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है और जब तक गांवों का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत नहीं होगा, तब तक यह विजन पूरा नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह दुष्प्रचार कर रही है कि मनरेगा को हटाया जा रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि भाजपा ने मनरेगा को समाप्त नहीं किया, बल्कि उसकी खामियों को सुधारते हुए नए कानून के रूप में VB G राम G को लागू किया है।
अम्बिकेश केशरी ने कहा कि VB G राम G केवल मजदूरी योजना नहीं है, बल्कि यह बुनियादी सुविधाओं के विकास, सिंचाई व्यवस्था के विस्तार, ग्राम इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने और स्थायी संपत्तियों के निर्माण का अभियान है।
उन्होंने मनरेगा की कमियों की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि मनरेगा में मजदूरों को महीनों तक भुगतान नहीं मिल पाता था, जिससे गरीब और श्रमिक वर्ग परेशान रहता था। VB G राम G में सरकार ने यह गारंटी दी है कि एक सप्ताह के भीतर मजदूरी सीधे बैंक खाते में भुगतान किया जाएगा। यदि एक सप्ताह के बाद भी भुगतान में देरी होती है, तो ब्याज के साथ भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। यह मजदूरों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को “राम” नाम से ही चिढ़ है, इसलिए वह इस योजना का विरोध कर रही है, जबकि यह योजना गांव, गरीब और किसान के जीवन में वास्तविक बदलाव लाने वाली है।
पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा कि VB G राम G आत्मनिर्भर भारत की नींव मजबूत करेगा और गांवों में रोजगार के साथ-साथ विकास की नई संभावनाएं खोलेगा।
जशपुर विधायक रायमुनी भगत ने कहा कि यह योजना आदिवासी और ग्रामीण अंचलों के लिए वरदान साबित होगी और जशपुर जैसे जिलों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार में अहम भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि
VB G राम G मनरेगा की कमियों को दूर करते हुए ग्रामीण भारत के सर्वांगीण विकास का मजबूत आधार बनेगा और विकसित भारत के संकल्प को नई दिशा देगा।
बैठक का सफल संचालन जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने किया तथा जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल ने आभार व्यक्त करते हुए समापन किया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि मंडल स्तर की कार्यशालाएं 27 जनवरी से 5 फरवरी तक अनिवार्य रूप से पूर्ण की जाएंगी, ताकि VB G राम G की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि कार्यशाला में प्रमुख रूप से नपा अध्यक्ष अरविन्द भगत, नपा उपाध्यक्ष यशप्रताप सिंह जूदेव सहित आनंद शर्मा, श्रीनायक मिश्रा, संतोष सिंह, कमला निराला, ममता कश्यप, अनूप नारायण सिंह, देवधन नायक, श्यामलाल भगत, विष्णु गुप्ता, गोविंद भगत, रीना बारला, मुकेश सोनी, नेहरू सिंह, शारदा प्रधान, पिंकी गुप्ता, पंकज जायसवाल, हरिशंकर यादव, आनंद यादव, देवलाल भगत, सरोजनी सिंह, मुनेश्वर सिंह केसर, केशव यादव, राजू गुप्ता, सुधीर पाठक, दीपक गुप्ता, उमेश प्रधान, राजा सोनी, विकास सोनी, राहुल गुप्ता, विनोद निकुंज, आशु राय, दीपू मिश्रा, मानू सोनी, रागिनी भगत, नीतू गुप्ता, कंचन बैरागी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
, *

