बगीचा


जशपुर
जशपुर जिले में दो दशक से कांग्रेस के कब्जे वाली बगीचा नगर पंचायत में आज उपाध्यक्ष का चुनाव में भी भाजपा ने कब्जा कर लिया।
कांग्रेस के दिग्गज नेता अपने पार्षदों का संख्या बल को लेकर उपाध्यक्ष पद पर सुनिश्चित जीत का दावा कर रहे थे लेकिन चुनाव की स्थिति से पहले ही सभी पार्षद भाजपा के खेमे में जा पहुंचे थे।
अंतिम समय पर उपाध्यक्ष पद के कांग्रेस का प्रत्याशी नहीं होने से यंहा भारतीय जनता पार्टी के दिनेश शर्मा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।


बीस वर्षों से लगातार कांग्रेस के कब्जे वाली बगीचा नगर पंचायत में अब भाजपा ने कब्जा कर लिया है।
उपाध्यक्ष पद का चुनाव में भाजपा समर्थक के निर्विरोध निर्वाचन के बाद शहर में आतिशबाज़ी और रैली निकाल कर जश्न मनाया गया।

