Saturday, April 25, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़विदेशी फंडिंग पर कांग्रेस का वार, दीपक बैज बोले—BJP चला रही राजनीतिक...

विदेशी फंडिंग पर कांग्रेस का वार, दीपक बैज बोले—BJP चला रही राजनीतिक प्रोपेगेंडा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके में विदेशी फंडिंग को लेकर सियासत गरमा गई है। ED की कार्रवाई पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, धर्मांतरण को लेकर विदेशी फंडिंग का मामला तो 2025 का है। 2025 में राज्य और केंद्र में बीजेपी की सरकार है। ऐसे में विदेशी फंडिंग कैसे आया? डबल इंजन की सरकार अभी तक क्या कर रही थी? भाजपा विदेशी फंडिंग के नाम से राजनीति कर रही है। जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। ED, CBI सभी जांच एजेंसी हैं, इनसे जांच करवा लें, कौन रोका है। बीजेपी राजनीतिक प्रोपेगेंडा कर लोगों का ध्यान भटका रही है।

बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर को लेकर दीपक बैज ने कहा, बीजेपी को पता है ढाई साल में जनता का एक भी वादा पूरा नहीं किया। डबल इंजन सरकार के नाम से झूठ बोलकर जनता से वोट लिए। ढाई साल में पूरी तरह से सरकार फेल हो गई है। अब जनता तक कैसे जाए, उसके लिए फिर से ट्रेनिंग प्रोग्राम के माध्यम से झूठ बोलने की रणनीति बना रहे हैं। यही बीजेपी का झूठ बोलने की ट्रेनिंग है।

विधानसभा के विशेष सत्र पर क्या बोले बैज?

विधानसभा के विशेष सत्र पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, विशेष सत्र का खर्च बीजेपी देगी क्या? महिला आरक्षण बिल 2023 में पास हो चुका है, कानून बन चुका है। महिला आरक्षण बिल के नाम से परिसीमन बिल लोकसभा में लाए, वह बिल गिर गया, उसके बाद बचा ही क्या है? बीजेपी जनता की गाढ़ी कमाई के पैसों को बर्बाद करने विशेष सत्र बुला रहे हैं? विशेष सत्र बुलाने में लाखो खर्च आता है, क्या इसे बीजेपी वहन करेगी? बीजेपी ने वादा किया था 1 लाख युवाओं को नौकरी देंगे, 5 सौ रुपए में गैस देंगे। अपराध चरम पर है, जंगल राज चल रहा है। किसान परेशान हैं, इस पर विशेष सत्र बुलाकर चर्चा कर लें।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes