Friday, February 13, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़कांग्रेसियों ने भाजपा नेताओं की सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ, कहा—कभी वैध...

कांग्रेसियों ने भाजपा नेताओं की सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ, कहा—कभी वैध तो कभी अवैध बताया जा रहा है

रायपुर. राजधानी के एनआईटी चौपाटी विवाद को लेकर सियासी घमासान जारी है. कांग्रेस ने शुक्रवार को भाजपा नेताओं को सद्बुद्धि देने के लिए यज्ञ किया. इस दौरान कांग्रेसियों ने मंत्री अरूण साव और विधायक राजेश मूणत का पोस्टर हाथों में थामकर हवन-पूजन किया. कांग्रेस का कहना है कि चौपाटी से जुड़े दुकानदारों और ठेला संचालकों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए. ( कांग्रेसियों ने भाजपा नेताओं के लिए किया सद्बुद्धि यज्ञ)

कभी वैध तो कभी अवैध बताया, इसलिए सद्बुद्धि यज्ञ : पूर्व MLA विकास

कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि हम भाजपा नेताओं की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ कर रहे हैं. क्योंकि जिस चौपाटी से गरीब और छोटे व्यापारियों की रोज़ी-रोटी जुड़ी हुई है, उसे उजाड़कर कभी वैध तो कभी अवैध बताया जा रहा है. उन्होंने बीजेपी से एनआईटी के चौपाटी में लगने वाली राशि की वापसी की मांग भी की है. विकास उपाध्याय ने कहा कि लगभग साढ़े 6 करोड़ की राशि लगाई गई है जो वापस होनी चाहिए.

दुकानदारों के लिए की जाए वैकल्पिक व्यवस्था : पूर्व विधायक

विकास उपाध्याय ने भाजपा नेता राजेश मूणत के पुराने बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले चौपाटी को लेकर इसे वैध बताया गया, बाद में अचानक अवैध कहकर कार्रवाई की बात होने लगी. पहले कहा गया कि सब नियम के तहत है, फिर अचानक इसे अवैध बता दिया गया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग है कि चौपाटी से जुड़े दुकानदारों और ठेला संचालकों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि उनकी आजीविका प्रभावित न हो.

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes